scorecardresearch
Advertisement

Pune Metro: ₹21,800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम फडणवीस बोले- 30% एनर्जी खुद बनाएगी मेट्रो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो की लगभग 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे मेट्रो की खासियतों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुणे मेट्रो एक ग्रीन मेट्रो के रूप में अपनी जरूरत की 30 प्रतिशत ऊर्जा खुद तैयार करेगी। फडणवीस के मुताबिक, यह मेट्रो कई नए रिकॉर्ड भी बना रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथों पुणे मेट्रो के फेज-2 का भूमिपूजन भी हो रहा है। सुनिए पुणे मेट्रो के विस्तार और ग्रीन एनर्जी को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने क्या कहा।