Newsट्रेंडिंगVideoPM Modi on Pune Metro: पुणे मेट्रो के विस्तार पर बोले पीएम मोदी, विकसित भारत के लिए ऐसे बनेंगे शहर
Advertisement
PM Modi on Pune Metro: पुणे मेट्रो के विस्तार पर बोले पीएम मोदी, विकसित भारत के लिए ऐसे बनेंगे शहर
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 3, 2026 14:32 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो के लोकार्पण और विस्तार को विकसित भारत की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि पहले शहरों की पहचान उनके उद्योगों, प्रसिद्ध खान-पान या फसलों से होती थी, लेकिन अब शहरों की पहचान के साथ दो नई कसौटियां जुड़ गई हैं। पहली, कोई शहर कितना प्रतिस्पर्धी है और दूसरी, वहां ईज ऑफ लिविंग यानी जीवन जीने की सुविधा का स्तर कैसा है। पीएम मोदी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट इन दोनों कसौटियों पर किसी भी शहर को बेहतर बनाने में मदद करता है। सुनिए पुणे मेट्रो और आधुनिक शहरों के विकास पर प्रधानमंत्री मोदी का पूरा बयान।
