Newsट्रेंडिंगVideoआप भी जॉइन कर लीजिए RSS, थोड़े संस्कार आ जाएंगे...अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज
Advertisement
आप भी जॉइन कर लीजिए RSS, थोड़े संस्कार आ जाएंगे...अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज
नई दिल्ली,UPDATED: Jul 29, 2026 13:59 IST
लोकसभा में प्रोफेसर वी. कामाकोटी को लेकर प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने प्रोफेसर कामाकोटी की शैक्षणिक योग्यता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उनके काम का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद पर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी को आरएसएस जॉइन करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे उनमें संस्कार आएंगे और वे देश के बारे में सोचना शुरू करेंगी। उन्होंने गांधी परिवार पर भारतीय परंपराओं को नहीं समझने और उनका मजाक उड़ाने का आरोप भी लगाया। उनके बयान के बाद सदन में जोरदार हंगामा और नोकझोंक देखने को मिली।
