scorecardresearch
Advertisement

हरियाणा में ₹30 लाख तक के इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100% मोटर वाहन टैक्स छूट, कैबिनेट की मंजूरी

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने 30 लाख रुपये तक के एक्स-शोरूम मूल्य वाले नए दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर मोटर वाहन टैक्स में 100 प्रतिशत छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वहीं, 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को टैक्स में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। सैनी ने कहा कि मार्च 2026 के बजट में की गई घोषणा को सरकार ने पूरा कर दिया है।