scorecardresearch

HUL पर एक्सपर्ट बुलिश! बोले- भारत की कंजम्प्शन ग्रोथ बनेगी सबसे बड़ी ताकत - चेक करें टारगेट प्राइस

बिजनेस टुडे के शो What's Hot में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए मिराए एसेट शेयरखान के थॉमस वी अब्राहम ने कहा कि HUL की सबसे बड़ी ताकत भारत की लंबी अवधि की खपत (Consumption) की कहानी है। उनके मुताबिक, भारत में उपभोग आधारित ग्रोथ का ट्रेंड मजबूत बना हुआ है और यही HUL के लिए सबसे बड़ा सहारा है।

Advertisement

HUL Share Price Target: हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) एक बार फिर एफएमसीजी सेक्टर में लंबी अवधि के निवेश के लिए पसंदीदा शेयर बनकर उभर रहा है। हालांकि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और चुनिंदा उत्पादों पर कीमत बढ़ाने की जरूरत से निकट अवधि में मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है। इसके बावजूद कंपनी के ताजा तिमाही नतीजों और कई वैश्विक ब्रोकरेज की सकारात्मक राय ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।

advertisement

बिजनेस टुडे के शो What's Hot में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए मिराए एसेट शेयरखान के थॉमस वी अब्राहम ने कहा कि HUL की सबसे बड़ी ताकत भारत की लंबी अवधि की खपत (Consumption) की कहानी है। उनके मुताबिक, भारत में उपभोग आधारित ग्रोथ का ट्रेंड मजबूत बना हुआ है और यही HUL के लिए सबसे बड़ा सहारा है।

हालांकि उन्होंने माना कि फिलहाल तस्वीर पूरी तरह आसान नहीं है। शहरी मांग ग्रामीण बाजार की तुलना में बेहतर रह सकती है, जबकि कच्चे माल की महंगाई मार्जिन पर दबाव बनाए रखेगी। उनके अनुसार यह निकट अवधि की चुनौती है और कीमतों में बढ़ोतरी से इसका असर तुरंत पूरी तरह कम नहीं हो पाएगा।

ब्रोकरेज हुए बुलिश

कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद HUL को लेकर बाजार का रुख बेहतर हुआ है। Jefferies ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग दी है। वहीं Goldman Sachs, Citi और Morgan Stanley ने भी सकारात्मक रुख बनाए रखा है। Macquarie ने भी 'Outperform' रेटिंग बरकरार रखी है। अलग-अलग ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 2,480 रुपये से 2,860 रुपये तक का टारगेट प्राइस तय किया है।

प्रीमियम प्रोडक्ट और मजबूत नेटवर्क बने ताकत

HUL की सबसे बड़ी मजबूती उसका व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो है। विश्लेषकों का मानना है कि जैसे-जैसे ग्रामीण मांग में सुधार होगा, कंपनी इसका फायदा अपने कई प्रतिस्पर्धियों से बेहतर तरीके से उठा सकती है।

इसके अलावा प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग भी लगातार बढ़ रही है। कंपनी का मानना है कि मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी प्रीमियम कैटेगरी की पकड़ मजबूत हो रही है, जिससे आने वाले समय में बिक्री को सहारा मिल सकता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।