Newsट्रेंडिंगVideoनितिन गडकरी बोले- 'मैं हवा में उड़ने वाली बस चलाना चाहता हूं'...बताया फ्यूचर ट्रांसपोर्ट का प्लान
Advertisement
नितिन गडकरी बोले- 'मैं हवा में उड़ने वाली बस चलाना चाहता हूं'...बताया फ्यूचर ट्रांसपोर्ट का प्लान
नई दिल्ली,UPDATED: Sep 30, 2026 16:35 IST
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और बदलते समय को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भविष्य के ट्रांसपोर्ट का जिक्र करते हुए हवा में उड़ने वाली बस और बिल्डिंग की छत से उड़कर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने जैसी संभावनाओं की बात की। गडकरी ने कहा कि टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और रिसर्च के कारण लगातार परिवर्तन होता है। उन्होंने नई पीढ़ी तक अच्छे विचार और मूल्य पहुंचाने के लिए रील्स और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। साथ ही ज्ञान को वेल्थ में बदलने को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
