Advertisement
MSME सेक्टर को बड़ी राहत! SIDBI को ₹5000 करोड़ की अतिरिक्त मदद
नई दिल्ली,UPDATED: May 25, 2026 14:08 IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि MSME सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की बड़ी ताकत बन चुका है। मैन्युफैक्चरिंग में करीब 35%, एक्सपोर्ट में 48% और GDP में 31% योगदान MSME सेक्टर का है। देश में 7.47 करोड़ से ज्यादा छोटे उद्यमी इस सेक्टर से जुड़े हैं और करीब 32 करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार ने जनवरी 2026 में SIDBI को 5000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद देने का फैसला किया था। इससे SIDBI को मजबूती मिलेगी और 2028 तक 25 लाख नए MSME कारोबारियों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
