scorecardresearch
Advertisement

भारत में जन्मे रेवांत रुइया ने अमेरिका में किया निवेश का ऐलान, बोले- यह मेरे लिए सच्ची घर वापसी है

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में भारतीय मूल के कारोबारी रेवंत रुइया ने अमेरिका में बड़े निवेश का ऐलान किया। मेसाबी मेटालिक्स के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन रेवंत रुइया ने बताया कि उनका परिवार मिनेसोटा में 3 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। इस निवेश के जरिए अमेरिका में 50 वर्षों में पहली नई खदान तैयार की जा रही है। रुइया ने इस मौके को अपने लिए सम्मान और सच्ची घर वापसी बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी जल्द ही 'पैट्रियट पेलेट' का उत्पादन शुरू करेगी।