scorecardresearch
Advertisement

UNSC में भारत का बड़ा संदेश, AI के गलत इस्तेमाल समेत उठाए 4 अहम मुद्दे

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों के इस्तेमाल को लेकर अपना पक्ष रखा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने चार अहम मुद्दों पर दुनिया का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल मानव कल्याण और शांति के लिए होना चाहिए। भारत ने AI के गलत इस्तेमाल से पैदा होने वाले खतरों, अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन और तकनीकी असमानता पर भी चिंता जताई। इसके साथ ही भारत ने ग्लोबल साउथ के देशों को नई तकनीकों के विकास और नियमन में बराबर की भागीदारी देने पर जोर दिया। देखिए पूरा वीडियो।