scorecardresearch
Advertisement

120 साल पुराने कैफे को भारी पड़ी ये लापरवाही! FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस

मुंबई के करीब 120 साल पुराने मशहूर ईरानी कैफे क्यानी एंड कंपनी पर FDA ने बड़ी कार्रवाई की है। 27 सितंबर को हुई जांच में अधिकारियों को फूड स्टोरेज और किचन एरिया में चूहों की बीट, जिंदा मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच मिले। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर में जमा खून और खुले सीवेज मैनहोल जैसी गंभीर खामियां भी सामने आईं। इसके बाद FDA ने कैफे का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर तत्काल संचालन बंद करने का आदेश दिया। मुंबई में 23 से 27 सितंबर के बीच कुल 13 फूड प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई। जानिए पूरी खबर इस वीडियो में।