scorecardresearch
Advertisement

काकोरी ट्रेन एक्शन के वीरों को CM Yogi की श्रद्धांजलि, 15 अगस्त से पहले दिया बड़ा संदेश

CM Yogi Adityanath ने काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले कई नायकों को याद रखना जरूरी है। कार्यक्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े परिवारों की वर्तमान पीढ़ी और देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया। CM Yogi ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के भाव पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने 15 अगस्त पर हर घर में तिरंगा लहराने और संस्थाओं में वंदे मातरम के गान का आह्वान किया।