scorecardresearch

जापान घूमने का प्लान? IRCTC का 9 दिन का पैकेज, जानें किराया और क्या-क्या मिलेगा

जापान घूमना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन फ्लाइट, होटल और खाने का खर्च बजट बिगाड़ सकता है। IRCTC एक ऐसा पैकेज लेकर आया, जिसमें 9 दिन में Tokyo से Hiroshima तक कई शहरों की सैर शामिल है। जानिए इस पैकेज के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे और क्या-क्या मिलेगा।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • IRCTC के जापान टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति को कम से कम ₹3,33,400 खर्च करने होंगे।
  • 9 दिन के इस टूर में Tokyo, Fuji, Kyoto, Osaka और Hiroshima घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज में फ्लाइट टिकट, होटल, खाना, घूमने का खर्च, वीजा फीस, GST और 5% TCS शामिल है।

IRCTC Japan Tour Package: जापान घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए IRCTC का एक इंटरनेशनल टूर पैकेज सामने आया है। “JAPAN- THE CHERRY BLOSSOM SEASON EX. LUCKNOW” नाम के इस पैकेज में 08 रात और 09 दिन का टूर शामिल है। इसमें Tokyo, Fuji, Kyoto, Osaka और Hiroshima जैसे शहर कवर किए जाएंगे। पैकेज की कीमत डबल या ट्रिपल शेयरिंग पर ₹3,33,400 प्रति व्यक्ति रखी गई है।

advertisement

कितना है पैकेज का खर्च?

सिंगल शेयरिंग के लिए ₹3,42,800 चुकाने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग की कीमत ₹3,33,400 प्रति व्यक्ति है। 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ ₹3,33,400 और बिना बेड के ₹2,88,100 का खर्च तय किया गया है।

इस पैकेज में 5% TCS भी शामिल है, जिसे ग्राहक के इनकम टैक्स अकाउंट में जमा किया जाएगा।

टिकट से लेकर खाने तक क्या मिलेगा?

पैकेज में Lucknow-Narita-Lucknow की इकोनॉमी क्लास रिटर्न एयर टिकट, होटल, साइटसीइंग के एंट्री टिकट, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल हैं। इसके अलावा इंग्लिश बोलने वाला टूर एस्कॉर्ट, नॉर्मल वीजा फीस, GST और 5% TCS भी पैकेज में शामिल हैं।

ब्रेकफास्ट होटल में कॉन्टिनेंटल बुफे के रूप में मिलेगा, जबकि लंच और डिनर इंडियन रेस्टोरेंट में होंगे। खाने का मेन्यू पहले से तय होगा।

9 दिन में कहां-कहां घूमाएगा IRCTC?

पहले दिन Lucknow से Delhi होते हुए Tokyo पहुंचाया जाएगा। इसके बाद Tokyo sightseeing, Fuji, Kyoto, Osaka और Hiroshima का टूर होगा। सातवें दिन Hiroshima से Tokyo वापसी होगी और नौवें दिन Tokyo से Lucknow के लिए वापसी होगी।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: शिमला-मनाली नहीं, मानसून में घूम आएं UP के ये 5 शानदार वॉटरफॉल

Tokyo में T Mark City Hotel Tokyo Omori या इसी तरह का होटल, Fuji में Fujisan Garden Hotel, Osaka में Sarasa Hotel और Hiroshima में APA Hotel या इसी तरह के होटल दिए जा सकते हैं।

वीजा रिजेक्ट हुआ तो नहीं मिलेगा रिफंड

इस पैकेज की सबसे अहम शर्तों में वीजा से जुड़ा नियम है। IRCTC ने साफ किया है कि अगर जापान की एम्बेसी वीजा रिजेक्ट कर देती है तो इसकी जिम्मेदारी IRCTC की नहीं होगी और कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा। इसे फुल कैंसिलेशन माना जाएगा।

कैंसिलेशन पर कितना कटेगा पैसा?

रवानगी से 30 दिन पहले कैंसिल करने पर 20% पैकेज कॉस्ट कटेगी। 30 से 21 दिन पहले 30%, 20 से 15 दिन पहले 60% और 14 से 8 दिन पहले 90% कटौती होगी। 8 दिन से कम समय बचने या नो-शो की स्थिति में 100% पैकेज कॉस्ट कट जाएगी।

advertisement

टूर की तारीख 08 अप्रैल 2025 से 16 अप्रैल 2025 तय की गई है और पैकेज कुल 36 यात्रियों के लिए है।