scorecardresearch
Advertisement

अयोध्या राम मंदिर डोनेशन विवाद पर बोले सीएम योगी- 15 दिन और इंतजार करें और फिर...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित फंड विवाद के बीच राम भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग "15 दिन और इंतजार करें" ताकि SIT अपनी जांच पूरी कर सके। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी तथा सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि जिसके पास भी कोई दस्तावेजी सबूत हो, वह उसे SIT को सौंपे। साथ ही सभी पक्षों से जांच पूरी होने तक बयानबाजी से बचने और राम भक्तों की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। योगी ने कहा कि अगर किसी भी स्तर पर कोई दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन जांच पूरी होने से पहले अयोध्या और राम जन्मभूमि मंदिर को बदनाम करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।