5% चढ़ा यह पेनी स्टॉक! 2 कंपनियों में खरीदेगा बड़ी हिस्सेदारी, मुनाफा भी 924% बढ़ा
NHC Foods के शेयर में आज 5% तक की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने फूड और बेवरेज कारोबार को बढ़ाने के लिए दो कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है। इसके साथ ही लाइबेरिया में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और हालिया मजबूत वित्तीय प्रदर्शन ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है।

फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट कंपनी, एनएचसी फूड्स लिमिटेड (NHC Foods Ltd) का शेयर आज 5 प्रतिशत चढ़कर ट्रेड कर रहा है। शेयर में यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। सुबह 11:57 बजे तक स्टॉक 4.98% या 0.10 रुपये चढ़कर 2.11 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी ने अपने लेटेस्ट फाइलिंग में बताया कि NHC Foods Limited ने फूड और बेवरेज कारोबार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दो कंपनियों में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। कंपनी ने Lotmor Brands Private Limited और Walya's Beverages Private Limited में निवेश को मंजूरी दी है। प्रस्तावित सौदे के तहत NHC Foods, Lotmor Brands में 88% तक और Walya's Beverages में 80% तक हिस्सेदारी हासिल करेगी।
Lotmor Brands का कारोबार
Lotmor Brands Private Limited एक फूड और बेवरेज कंपनी है, जो ट्रेडिंग और मैन्युफैक्चरिंग दोनों से जुड़ी हुई है। कंपनी की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसका टर्नओवर FY23 में ₹2.46 करोड़ और FY24 में ₹2.60 करोड़ रहा था। FY25 में कंपनी का टर्नओवर ₹1.80 करोड़ रहा।
कंपनी के पास पहले से स्थापित कारोबार और पॉजिटिव कैश फ्लो है। NHC Foods के मुताबिक, Lotmor की मौजूदा क्षमताएं उसके कारोबार के साथ जुड़कर नए विस्तार के लिए आधार तैयार कर सकती हैं।
Lotmor की बड़ी रिटेल पहुंच
Lotmor Brands की मौजूदगी 20 से ज्यादा राज्यों और करीब 22,000 रिटेल आउटलेट्स में है। कंपनी ने Reliance Smart, D'Mart और प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ भी साझेदारी की है।
NHC Foods का लक्ष्य Lotmor के कैपिटल-एफिशिएंट मैन्युफैक्चरिंग मॉडल और उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को अपने मौजूदा कारोबार के साथ जोड़कर विस्तार करना है। कंपनी का लक्ष्य 700 से ज्यादा मॉडर्न ट्रेड स्टोर्स तक पहुंच बढ़ाने और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को 400 से ज्यादा पार्टनर्स तक ले जाने का है।
Walya's Beverages का कारोबार
दूसरी कंपनी Walya's Beverages Private Limited है। इसकी शुरुआत 2021 में हुई थी। यह कंपनी फूड और बेवरेज प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, होलसेलिंग, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के कारोबार में है।
Walya's Beverages का FY23 में कोई टर्नओवर नहीं था। FY24 में कंपनी का टर्नओवर ₹0.71 करोड़ और FY25 में ₹0.22 करोड़ रहा। NHC Foods के अनुसार, इस कंपनी के जरिए उसके प्रोडक्ट और मार्केट कवरेज को और बढ़ाने का मौका मिल सकता है।
कार्बोनेटेड बेवरेज मार्केट पर नजर
कंपनी ने बताया कि भारत का कार्बोनेटेड बेवरेज मार्केट FY2027-28 तक करीब ₹2 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है और इसमें 11% CAGR की ग्रोथ का अनुमान है। ऐसे में NHC Foods फूड, इनोवेशन और बेवरेज से जुड़े कारोबार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
लाइबेरिया में भी विस्तार की तैयारी
NHC Foods ने लाइबेरिया में प्रस्तावित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए Binding Heads of Terms में भी प्रवेश किया है। इसके अलावा, कंपनी ने ₹53.76 करोड़ के कन्वर्टिबल वारंट के प्रेफरेंशियल इश्यू और 19 विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड को 18.18 करोड़ इक्विटी शेयरों में बदलकर अपना पूंजी आधार मजबूत किया है।
Q1FY27 में मुनाफे में 924% की बढ़ोतरी
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी हाल में बड़ा सुधार देखने को मिला है। Q1FY27 में NHC Foods का Consolidated Net Profit सालाना आधार पर 924% बढ़ा। कंपनी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी तिमाही के दौरान बेहतर रेवेन्यू और वॉल्यूम के साथ मजबूत ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस और मुख्य कारोबार में बढ़ी गतिविधियों से जुड़ी है।

