
पीएम मोदी ने किया Semicon India 2026 का उद्घाटन, 600 से ज्यादा कंपनियां और स्टार्टअप लेंगे हिस्सा
सेमीकॉन इंडिया 2026 की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस इवेंट में 52 देशों की कंपनियां, निवेशक, रिसर्चर और स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में चिप डिजाइन से लेकर सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को दिखाया जाएगा।
In Short
- सेमीकॉन इंडिया 2026 का PM मोदी ने किया उद्घाटन, 17 से 19 सितंबर तक चलेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम।
- 52 देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां, 600 से अधिक कंपनियां और स्टार्टअप होंगे शामिल।
- इवेंट में चिप डिजाइन से लेकर फैब्रिकेशन और एडवांस्ड पैकेजिंग तक पूरी सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन दिखाई जाएगी।
सेमीकॉन इंडिया 2026 की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय इवेंट 17 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेगा।
इस कार्यक्रम में दुनिया के कई देशों की कंपनियां, निवेशक, रिसर्चर और स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। इसका उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर में सहयोग, निवेश और प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा देना है।
52 देशों की कंपनियां होंगी शामिल
सेमीकॉन इंडिया 2026 में 52 देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेने जा रही हैं। इस इवेंट में भारतीय कंपनियों के साथ-साथ इन्वेस्टर्स और रिसर्चर्स भी शामिल होंगे।
आयोजकों के मुताबिक, इस बार कार्यक्रम में 600 से ज्यादा कंपनियां और स्टार्टअप हिस्सा लेंगे। वहीं करीब 50 हजार विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।
इसके अलावा 52 देशों से 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव्स और 150 से ज्यादा स्पीकर्स भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस बार की थीम क्या है?
सेमीकॉन इंडिया 2026 की थीम 'सिलिकॉन से सिस्टम तक: इको सिस्टम का निर्माण' रखी गई है।
इस कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को दिखाया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर मटेरियल और चिप डिजाइन से लेकर फैब्रिकेशन और एडवांस्ड पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया को प्रदर्शित किया जाएगा।
सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का पूरा सफर दिखेगा
इस इवेंट में सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम वैल्यू चेन एक्सपीरियंस के जरिए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के पूरे सफर को दिखाया जाएगा।
इसमें बताया जाएगा कि सेमीकंडक्टर मटेरियल से लेकर तैयार सिस्टम तक का पूरा प्रोसेस कैसे आगे बढ़ता है।
कई देशों के पवेलियन होंगे मौजूद
सेमीकॉन इंडिया 2026 में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के कंट्री पवेलियन मौजूद होंगे।
इसके अलावा 12 स्टेट बूथ, एक स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन भी लगाए जाएंगे।
क्या होता है सेमीकंडक्टर?
सेमीकंडक्टर को इलेक्ट्रिसिटी का ट्रैफिक कंट्रोलर कहा जा सकता है। इसका इस्तेमाल मोबाइल फोन से लेकर कारों तक में किया जाता है।

आज ज्यादातर एडवांस्ड मशीनों में चिपसेट का इस्तेमाल होता है। सेमीकंडक्टर को सिलिकॉन से तैयार किया जाता है। सिलिकॉन से बने वेफर पर अरबों छोटे-छोटे ट्रांजिस्टर बनाए जाते हैं, जिनसे आगे चलकर प्रोसेसर और दूसरे जरूरी कंपोनेंट तैयार किए जाते हैं।
सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने और इस क्षेत्र में सहयोग व निवेश को बढ़ावा देना है।

