scorecardresearch

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर में तेजी! SALHS के लिए मिला ToT, डिफेंस कारोबार में बढ़ेगी रणनीतिक भूमिका

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी को Semi Active Laser Homing System (SALHS) के लिए Transfer of Technology मिला है। इस तकनीक से कंपनी की स्वदेशी प्रिसीजन-गाइडेड डिफेंस सिस्टम बनाने की क्षमता मजबूत हो सकती है। इस खबर का शेयर पर असर भी देखने को मिला है।

Advertisement
AI Generated Image

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Limited) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते बुधवार को अपने एक फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी। आज स्टॉक सुबह 11:14 बजे तक एनएसई पर 1.63% या 6.05 रुपये चढ़कर 376.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 1.58% या 5.85 रुपये की तेजी के साथ 375.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

advertisement

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसे Semi Active Laser Homing System (SALHS) के लिए Transfer of Technology (ToT) मिल गया है। यह तकनीक कंपनी की स्वदेशी और आधुनिक रक्षा तकनीक से जुड़ी क्षमताओं को मजबूत करेगी।

कंपनी ने बताया कि SALHS एक प्रिसीजन-गाइडेंस सिस्टम है, जिसे लेजर से चिन्हित किए गए लक्ष्य की ओर गोला-बारूद या म्यूनिशन को उड़ान के दौरान दिशा देने के लिए डिजाइन किया गया है। आसान भाषा में समझें तो यह सिस्टम लेजर से तय किए गए टारगेट तक म्यूनिशन को ज्यादा सटीक तरीके से पहुंचाने में मदद करता है। कंपनी का कहना है कि यह ToT उसे भारत में स्वदेशी प्रिसीजन-गाइडेड डिफेंस टेक्नोलॉजी विकसित करने और एडवांस्ड, मिशन-क्रिटिकल रक्षा प्रणालियों के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाएगा।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और मैनेजमेंट ने SALHS के लिए मिले ToT और MIGM से जुड़े विकास को Apollo Micro Systems की ग्रोथ जर्नी में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन बताया। कंपनी के मुताबिक, यह उपलब्धि उसकी टेक्नोलॉजिकल क्षमताओं, प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने की क्षमता और भारत के महत्वपूर्ण रक्षा तकनीक इकोसिस्टम में बढ़ती रणनीतिक भूमिका को दर्शाती है। खासतौर पर Missile Warfare से जुड़ी क्षमताओं के क्षेत्र में कंपनी की भूमिका मजबूत होने की बात कही गई है।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में बताया था कि उसने Shauryastra Defence Systems Private Limited के 3,400 इक्विटी शेयरों की सदस्यता ली है। इन शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है और कुल निवेश 34,000 रुपये का है। इस निवेश के बाद अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के पास Shauryastra Defence Systems में 34% हिस्सेदारी हो गई है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।