Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में इन दिन होगा लॉन्च, Hogwarts डिजाइन के साथ आएगा फोन
Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होगा। Hogwarts थीम डिजाइन, Hedwig से प्रेरित कैमरा लुक और लिमिटेड एडिशन गिफ्ट बॉक्स के साथ यह फोन खास होगा। पढ़ें पूरी खबर।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन आम फोन से अलग होगा, क्योंकि इसमें Hogwarts से जुड़ा खास डिजाइन, Harry Potter ब्रांडिंग और कई थीम आधारित एक्सेसरीज मिलेंगी। यह सिर्फ नया कलर वेरिएंट नहीं बल्कि जादू की दुनिया से प्रेरित लिमिटेड एडिशन फोन होगा।

Harry Potter थीम के साथ Realme ने फोन के हार्डवेयर पर भी ध्यान दिया है। Realme 16 Pro Harry Potter Edition में 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
यानी फोन का डिजाइन जहां Harry Potter फैंस को आकर्षित करेगा, वहीं कैमरा फीचर्स फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए भी खास हो सकते हैं।

इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
Realme 16 Pro Harry Potter Edition में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट और 6,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह फोन Harry Potter थीम के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन भी पेश करेगा।


