scorecardresearch
Advertisement

दिल्ली-बिहार के बीच 18 बस रूटों पर चलेंगी बसें, सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों की सरकारों के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुए हैं। दिल्ली सरकार ने बिहार सरकार को 216 बस परमिट दिए हैं, जिसके तहत 18 अंतरराज्यीय रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से दिल्ली में पढ़ने वाले छात्रों, कामगारों और कारोबार करने वाले बिहार के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी से दोनों राज्यों के बीच भाईचारा भी बढ़ेगा। सुनिए इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा।