scorecardresearch
Advertisement

Bahubali Truck: अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचा 308 पहियों वाला बाहुबली ट्रक! 200 टन की मशीन देख रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर वायरल 308 पहियों वाला बाहुबली ट्रक आखिरकार उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। यह विशाल ट्रांसपोर्टर करीब 200 टन वजनी वैक्यूम बॉयलर लेकर बलरामपुर शुगर मिल की ओर बढ़ रहा है। इस भारी मशीन को बेल्जियम से समुद्री रास्ते भारत लाया गया था। ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर पहुंचने के बाद इसे सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। इतने बड़े ट्रांसपोर्टर को देखकर लोग हैरान हैं।