scorecardresearch

Top 5 Stories: Bisleri पर FSSAI की कार्रवाई, पीएम मोदी की अपील के बाद गोल्ड में गिरावट और Asia Power Index में भारत की ताकत समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें

टॉप 5 खबरों में पढ़िए FSSAI के आरोपों पर Bisleri ने क्या सफाई दी? पीएम मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बाद गोल्ड कितना सस्ता हुआ? Asia Power Index में भारत ने जापान और रूस को कैसे पीछे छोड़ा? साथ ही जानिए नेपाल के लिए पीएम मोदी के बड़े ऐलान और 50 करोड़ भारतीयों के गरीबी से बाहर निकलने की पूरी कहानी।

Advertisement
AI Generated Image

1. FSSAI के आरोपों पर Bisleri ने तोड़ी चुप्पी! पानी की क्वालिटी पर उठे सवाल तो कंपनी ने दिया ये जवाब

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच Bisleri International ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। FSSAI ने कंपनी के पानी के सैंपल को असुरक्षित पाए जाने के बाद मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। कंपनी का कहना है कि पानी की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और वह नियामक के साथ सहयोग जारी रखेगी।

2. पीएम मोदी ने कहा था 'एक साल सोना न खरीदें', तब से अब तक कितना सस्ता हुआ गोल्ड?

कभी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना अब लगातार सस्ता हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी अपील फिर चर्चा में है। उस समय उन्होंने लोगों को सोना खरीदने से बचने की सलाह दी थी। जानिए तब से अब तक कीमतों में कितना बड़ा बदलाव आया है।

3. Asia Power Index: जापान-रूस से आगे निकला भारत, एशिया में तीसरे नंबर पर कायम

advertisement

एशिया में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। लोवी इंस्टीट्यूट की नई रिपोर्ट में भारत ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। इस लिस्ट में अमेरिका, चीन, जापान और रूस जैसे देशों की रैंकिंग भी सामने आई है। जानिए भारत किस नंबर पर है, पाकिस्तान कितना पीछे है और 2027 में क्या बदल सकता है।

4. पीएम मोदी ने नेपाल के लिए खोला खजाना! करोड़ों के पैकेज के साथ किए कई बड़े ऐलान

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहली भारत यात्रा में कई बड़े ऐलान हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात में विकास, रेलवे और ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाली इस बैठक में क्या खास रहा और कौन से बड़े फैसले लिए गए? जानिए पूरी खबर.

5. 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर! वित्त मंत्री ने बताया नल के पानी से लेकर बैंक खाते तक का असर

भारत में 2011 से 2023 के बीच करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पक्के घर, नल का पानी, शौचालय, मुफ्त इलाज, जनधन खाते और मुद्रा लोन जैसी योजनाओं ने इसमें कैसे मदद की।