scorecardresearch

IIT खड़गपुर पर Google मेहरबान! AI रिसर्च के लिए देगा ₹46 करोड़, छात्रों को होगा फायदा

Google ने IIT खड़गपुर के लिए करोड़ों रुपये की फंडिंग का ऐलान किया है. इस फैसले के पीछे सुंदर पिचाई का भी खास कनेक्शन है. आखिर इतनी बड़ी रकम कहां खर्च होगी, छात्रों को क्या फायदा मिलेगा और भारत में AI की पढ़ाई और रिसर्च कैसे बदलेगी? जानिए पूरी डिटेल.

Advertisement

In Short

  • Google ने IIT खड़गपुर को AI रिसर्च और एजुकेशन के लिए 5 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹46 करोड़ देने का ऐलान किया.
  • Google के CEO सुंदर पिचाई ने इस फंडिंग में अहम भूमिका निभाई, वह IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र हैं.
  • इस रकम से AI रिसर्च, छात्रों और फैकल्टी की ट्रेनिंग और टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा.

गूगल ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी का मकसद AI की पढ़ाई और रिसर्च को मजबूत बनाना है, ताकि नई टेक्नोलॉजी का फायदा आम लोगों तक पहुंच सके. खास बात यह है कि इस पहल से गूगल के CEO सुंदर पिचाई का भी पुराना रिश्ता जुड़ा है. आइए जानते हैं कि गूगल ने क्या ऐलान किया है और इससे किसे फायदा मिलेगा.

advertisement

IIT खड़गपुर को मिलेंगे ₹46 करोड़

गूगल ने IIT खड़गपुर को AI रिसर्च और एजुकेशन के लिए 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 46 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. यह घोषणा 21 नवंबर को संस्थान के प्लेटिनम जुबली समारोह के दौरान हुई. इस रकम का इस्तेमाल एडवांस AI रिसर्च, छात्रों की पढ़ाई और कॉलेज के टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में किया जाएगा.

सुंदर पिचाई का IIT खड़गपुर से खास रिश्ता

गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने IIT खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. संस्थान के डायरेक्टर सुमन चक्रवर्ती के मुताबिक, इस फंडिंग को दिलाने में पिचाई की अहम भूमिका रही है. पिचाई ने कहा कि IIT खड़गपुर ने उनके जीवन और करियर को आकार दिया और अब वह चाहते हैं कि यह साझेदारी आने वाले छात्रों के लिए भी नए रास्ते खोले.

इन चार क्षेत्रों में होगी AI रिसर्च

गूगल की फंडिंग से चार प्रमुख क्षेत्रों में AI रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा. इनमें भारतीय भाषाएं, खेती, मटेरियल साइंस और एजुकेशन टेक्नोलॉजी शामिल हैं. इसका मकसद ऐसी AI टेक्नोलॉजी तैयार करना है, जो भारतीय भाषाओं में काम करने के साथ किसानों, छात्रों और रिसर्चर्स के लिए उपयोगी साबित हो सके.

प्रतीकात्मक तस्वीर

छात्रों और टीचर्स को मिलेगी AI ट्रेनिंग

इस पहल के तहत IIT खड़गपुर के छात्रों और फैकल्टी को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही संस्थान में टेक्नोलॉजी से जुड़ी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा. इससे छात्रों को नई AI टेक्नोलॉजी सीखने और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बेहतर मौके मिल सकेंगे.

भारत के AI मिशन को मिलेगा बढ़ावा

यह फंडिंग ऐसे समय में आई है, जब भारत IndiaAI Mission के जरिए अपनी AI टेक्नोलॉजी, कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल्ड वर्कफोर्स को मजबूत करने पर काम कर रहा है. सुंदर पिचाई ने भी इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन से जोड़ा है, जिसमें AI का फायदा देश के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही गई है.

पहले भी कई IIT को फंड दे चुका है Google

advertisement

दिसंबर 2025 में गूगल ने IIT कानपुर, IIT मद्रास और IIT रोपड़ से जुड़े सरकारी AI सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस के लिए 8 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया था. इनमें Airawat Research Foundation, एजुकेशन के लिए AI सेंटर और खेती से जुड़ा ANNAM.AI शामिल हैं.

इसके अलावा IIT बॉम्बे में भारतीय भाषाओं की टेक्नोलॉजी पर रिसर्च के लिए 2 मिलियन डॉलर देने का वादा किया गया था. यह रिसर्च हब प्रोफेसर पुष्पक भट्टाचार्य की याद में बनाया गया है. इससे पहले 2022 में गूगल ने IIT मद्रास में Responsible AI सेंटर स्थापित करने के लिए 1 मिलियन डॉलर की ग्रांट दी थी.