scorecardresearch

‘हर सुबह लगता है स्ट्रोक आ जाएगा...’- US में काम कर रहे भारतीय इंजीनियर की पोस्ट वायरल

अमेरिका में काम कर रहे एक भारतीय इंजीनियर की Reddit पोस्ट ने हजारों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। ऊंची सैलरी, बड़ी कंपनी और विदेश की जिंदगी होने के बावजूद वह अंदर से पूरी तरह टूट चुका है। आखिर क्यों वह भारत लौटने और सबकुछ छोड़ने पर विचार कर रहा है?

Advertisement
AI Generated Image

Viral News: अमेरिका में काम कर रहे एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रेडिट (Reddit) पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। 36 वर्षीय यह NRI इंजीनियर हर वीकेंड अकेले मूवी थिएटर जाता है, फिल्म देखने के लिए नहीं, बल्कि कुछ घंटों तक लोगों के बीच रहने के लिए। इसी एक बात ने उसकी मानसिक स्थिति की पूरी तस्वीर सामने रख दी।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

रेडिट पर लिखी पोस्ट में इंजीनियर ने कहा कि वह नौकरी छोड़कर भारत लौटने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। वह हाई ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन की दवाएं ले रहा है और लगातार तनाव से टूट चुका है। उसने लिखा कि हर सुबह काम शुरू करते समय लगता है कि मुझे स्ट्रोक आ जाएगा।

AI के दौर में नौकरी को लेकर डर

इंजीनियर 2013 में मास्टर्स करने अमेरिका गया था। पढ़ाई पूरी करने में उसे सात साल लगे। इसके बाद उसने Fortune 50 टेक कंपनी में नौकरी शुरू की और पिछले सात साल से वहीं काम कर रहा है। वह मुख्य रूप से फ्रंट एंड यूआई डेवलपमेंट में काम करता रहा है।

अब उसे डर है कि AI की वजह से सबसे पहले फ्रंट एंड डेवलपर्स की नौकरियां प्रभावित होंगी। उसने दावा किया कि उसकी कंपनी में लेऑफ्स शुरू भी हो चुके हैं।

उसके मुताबिक पिछले साल से कंपनी का माहौल बेहद टॉक्सिक (Toxic) हो गया है। एआई पुश, बढ़ते टारगेट्स और ऑफिस पॉलिटिक्स ने तनाव बढ़ा दिया है। कंपनी की भारत में भी एक यूनिट है लेकिन वहां ट्रांसफर मिलने में महीनों लग सकते हैं।

'अब अकेले लड़ने की ताकत नहीं बची'

पोस्ट में सबसे ज्यादा जो बात सामने आई, वह इस व्यक्ति का तनाव नहीं बल्कि अकेलापन था। इंजीनियर ने लिखा कि बचपन से ही वह परिवार से दूर रहा। स्कूल, कॉलेज, नौकरी और फिर अमेरिका में आठ साल - ज्यादातर समय उसने अकेले बिताया। उसने लिखा कि अब मुझमें अकेले रहकर इस तनाव से लड़ने की ताकत नहीं बची।

उसके माता-पिता चाहते हैं कि वह भारत लौट आए। उसके पास कुछ बचत है, कोई बड़ा कर्ज नहीं है और न ही कोई उसपर निर्भर है। वह कम सैलरी वाली नौकरी करने को भी तैयार है, अगर उसमें बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिले। वह MBA करके टेक सेक्टर से बाहर निकलने का ऑप्शन भी देख रहा है।

Reddit पर लोगों ने क्या कहा?

पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि भारत लौटना गलत फैसला नहीं है। एक्सरसाइज शुरू करें, इससे तनाव कम होगा और बेहतर महसूस करेंगे।

advertisement

एक अन्य यूजर ने कहा कि वह भी टॉक्सिक मैनेजर और माइक्रो मैनेजमेंट से परेशान होकर भारत लौटने की योजना बना रहा है।

वहीं एक तीसरे यूजर ने इंजीनियर को जल्दबाजी में फैसला न लेने की सलाह दी। उसने लिखा कि उसके पास अच्छी नौकरी, आर्थिक स्थिरता और सपोर्टिव फैमली जैसी कई चीजें हैं, जिन्हें बहुत लोग पाना चाहते हैं।