scorecardresearch

अब पुरुषों की स्किन का ख्याल रखेंगे रणवीर सिंह! अमन गुप्ता संग लॉन्च किया नया ब्रांड

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता के साथ मिलकर पुरुषों के लिए नया ग्रूमिंग ब्रांड H.I.M लॉन्च किया है। इस ब्रांड के तहत स्किनकेयर, हेयरकेयर और बॉडी केयर से जुड़े 8 प्रोडक्ट बाजार में उतारे गए हैं। खास बात यह है कि इनकी कीमत ₹299 से शुरू होती है। जानिए इस ब्रांड की खासियत और प्रोडक्ट्स कहां मिलेंगे।

Advertisement
H.I.M ने रोजमर्रा की ग्रूमिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 8 प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं।
H.I.M ने रोजमर्रा की ग्रूमिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 8 प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं।

In Short

  • रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने मिलकर पुरुषों के लिए H.I.M ब्रांड लॉन्च किया।
  • ब्रांड ने फेस वॉश, सनस्क्रीन और शैंपू समेत 8 प्रोडक्ट उतारे हैं।
  • प्रोडक्ट्स की कीमत ₹299 से ₹899 तक है, Amazon और Blinkit पर भी उपलब्ध हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अब बिजनेस की दुनिया में एक नया कदम रखा है। उन्होंने boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता (Aman Gupta) के साथ मिलकर पुरुषों के लिए नया पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) लॉन्च किया है। इस ब्रांड की शुरुआत 17 नवंबर 2026 को हुई है। कंपनी ने एक साथ 8 प्रोडक्ट बाजार में उतारे हैं, जिनमें स्किनकेयर, हेयरकेयर और बॉडी केयर से जुड़े प्रोडक्ट शामिल हैं।

advertisement

इस ब्रांड के जरिए रणवीर सिंह ने पर्सनल केयर बिजनेस में को-फाउंडर के तौर पर एंट्री की है। वहीं, अमन गुप्ता ने इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद अब पुरुषों के ग्रूमिंग सेक्टर में कदम बढ़ाया है।

क्या है H.I.M ब्रांड?

H.I.M का पूरा नाम Handsome Indian Man है। यह पुरुषों के लिए बनाया गया एक पर्सनल केयर और ग्रूमिंग ब्रांड है। इसका मकसद भारतीय पुरुषों को उनकी त्वचा, बालों और शरीर की देखभाल के लिए खास प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है। कंपनी का कहना है कि इसके प्रोडक्ट भारतीय मौसम, गर्मी, उमस, प्रदूषण और पानी की स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

₹299 से ₹899 तक मिलेंगे प्रोडक्ट

H.I.M ब्रांड ने शुरुआत में 8 प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इनमें फेस वॉश, फेस क्रीम, सनस्क्रीन, बॉडी वॉश, बॉडी लोशन, शैंपू, हेयर सीरम और स्किन की सफाई के लिए एक्सफोलिएटिंग साबुन शामिल हैं।

इनकी कीमत ₹299 से ₹899 के बीच रखी गई है। ग्राहक इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Blinkit से खरीद सकते हैं।

क्या है H.I.M प्रोडक्ट्स की खासियत?

कंपनी के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स में IN·XT नाम के एक खास मॉलिक्यूल का इस्तेमाल किया गया है, जिसे विशेष रूप से इस ब्रांड के लिए विकसित किया गया है। कंपनी का दावा है कि इन प्रोडक्ट्स को भारतीय पुरुषों की त्वचा पर रिसर्च के आधार पर तैयार किया गया है और स्थानीय मौसम में टेस्ट भी किया गया है।

रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें महसूस हुआ कि बाजार में मौजूद कई ग्रूमिंग प्रोडक्ट भारतीय त्वचा, मौसम और पानी की स्थिति के हिसाब से नहीं बनाए जाते। इसी वजह से उन्होंने अमन गुप्ता और वैज्ञानिकों के साथ मिलकर इस ब्रांड पर काम किया। रणवीर के मुताबिक, उन्होंने शुरुआती सैंपल से लेकर फाइनल प्रोडक्ट तक खुद इस्तेमाल करके देखे।

पुरुषों के स्किनकेयर बाजार में बढ़ रही दिलचस्पी

अमन गुप्ता के मुताबिक, अब पुरुष अपनी स्किनकेयर रूटीन और प्रोडक्ट्स को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। उनका दावा है कि पिछले पांच वर्षों में पुरुषों के स्किनकेयर रूटीन से जुड़ी ऑनलाइन सर्च 850% बढ़ी है।

कंपनी के अनुसार, भारत का ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार करीब ₹2.2 लाख करोड़ का है, जो FY2031 तक बढ़कर लगभग ₹4 लाख करोड़ हो सकता है। हालांकि, इस बाजार में पुरुषों की हिस्सेदारी अभी 10% से कम है।

advertisement

H.I.M का मुकाबला Beardo, Ustraa और The Man Company जैसे पहले से मौजूद ब्रांड्स से होगा।