scorecardresearch

लगातार लग रहा है अपर सर्किट! 1 साल में 124% चढ़ा ये शेयर - अब कंपनी ने दिया ये लेटेस्ट अपडेट

SC Agrotech के शेयर में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली और स्टॉक 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया। कंपनी को अमेरिका की एक फर्म से 60 करोड़ रुपये तक के निवेश का प्रस्ताव मिला है।

Advertisement

Multibagger Stock: एग्रीकल्चर सेक्टर की कंपनी, एससी एग्रोटेक लिमिटेड (SC Agrotech Ltd) के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। बीएसई पर लिस्ट SC Agrotech का शेयर 5% के अपर सर्किट के साथ 3.43 रुपये चढ़कर 72.19 रुपये पर है।

इस शेयर में पिछले 1 महीने में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 महीने में 124% चढ़ा है। 

advertisement

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे अमेरिका की WebCodeGenie (WCG) से एक नॉन-बाइंडिंग लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है।

यह प्रस्ताव कंपनी के डिजिटल एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म AgriBridge में रणनीतिक निवेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार बढ़ाने से जुड़ा है। इस प्रस्ताव के तहत कुल 60 करोड़ रुपये तक का संभावित प्रोग्राम तैयार किया गया है। इसमें 20 करोड़ रुपये का शुरुआती इक्विटी निवेश और अगले चार साल में विस्तार के लिए अलग से 40 करोड़ रुपये तक खर्च करने की योजना शामिल है।

कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित व्यवस्था में WCG की 25 फीसदी और SC Agrotech की 75 फीसदी हिस्सेदारी हो सकती है। निवेश के बाद प्रस्तावित कंपनी या जॉइंट वेंचर की कुल वैल्यू 80 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस निवेश के जरिए AgriBridge प्लेटफॉर्म का विस्तार अमेरिका, कनाडा, अफ्रीकी देशों और दक्षिण अमेरिका में करने की योजना है।

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी

कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ने मौजूदा अधिकृत इक्विटी शेयर पूंजी (Authorised Share Capital) को ₹76.50 करोड़ से बढ़ाकर ₹137.50 करोड़ करने की मंजूरी दी है। इसके लिए ₹61 करोड़ के अतिरिक्त शेयर बनाए जाएंगे। 

बोनस शेयर का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों को 4:5 के रेश्यो में बोनस शेयर देने की घोषणा की थी। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास कंपनी के 5 शेयर होंगे, उन्हें 4 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे।

Stock Split की भी जानकारी

कंपनी ने 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) को भी मंजूरी दी थी। इसके तहत अभी मौजूद ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर को ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांटा जाएगा। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।