scorecardresearch
Advertisement

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया जापान क्यों है भारत के लिए जरूरी, दुनिया को दिया खास संदेश

भारत और जापान की दोस्ती दुनिया के लिए क्यों अहम है? नई दिल्ली में आयोजित 9वें India-Japan Indo-Pacific Forum को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान मिलकर एक स्वतंत्र, खुले और नियम आधारित Indo-Pacific को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जयशंकर ने जापान की मैन्युफैक्चरिंग ताकत, भारत की आर्थिक क्षमता, मजबूत ग्लोबल सप्लाई चेन, रक्षा सहयोग और तकनीक पर जोर दिया। साथ ही 2027 में दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर खास कार्यक्रमों की जानकारी दी। सुनिए जयशंकर का पूरा संबोधन।