OTT Release this Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है, जहां क्राइम थ्रिलर से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक हर तरह का कंटेंट रिलीज हुआ है। अगर आप वीकेंड पर कुछ नया और धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकती है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या रिलीज हुआ है।
The Night Agent Season 3 (Netflix)
द नाइट एजेंट का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। कांस्पिरेसी थ्रिलर और एक्शन जॉनर की यह पॉपुलर सीरीज शॉन रयान द्वारा बनाई गई है। नए सीजन में गेब्रियल बैसो एक बार फिर पीटर सदरलैंड के किरदार में नजर आते हैं। उनके साथ लुसियान बुकानन, लुइस हर्थम और फोला इवांस-अकिंगबोला भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इस सीजन की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था। पीटर सदरलैंड एक गंभीर और हाई-स्टेक्स अंतरराष्ट्रीय मिशन पर निकलते हैं। कहानी इस्तांबुल, न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डी.सी. के बीच घूमती है, जहां पीटर को न सिर्फ नई साजिशों का सामना करना है, बल्कि पिछले सीजन में लिए गए अपने फैसलों के परिणाम को भी झेलते हैं। तेज रफ्तार एक्शन, राजनीतिक षड्यंत्र और सस्पेंस से भरपूर यह सीजन थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास आकर्षण है।
Tu Mera Main Teri, Main Tera Tu Meri (Amazon Prime Video)
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी यह लव स्टोरी मॉडर्न रोमांटिक कॉमेडी है आज के रिलेशनशिप कल्चर, ‘सिचुएशनशिप’ और परिवार की उम्मीदों के ऊपर है । फिल्म में कार्तिक आर्यन एक एनआरआई वेडिंग प्लानर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें एक नॉवेलिस्ट के किरदार में नजर आ रहीं अनन्या पांडे से प्यार हो जाता है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम रोल में हैं। फिल्म की हल्की फुल्की कॉमेडी, इमोशनल मोमेंट्स, और मॉडर्न डेटिंग की समस्याओं के साथ ये फिल्म युवाओं के बीच काफी मशहूर है।
Kennedy (Z5)
अगर आपको क्राइम और थ्रिलर पसंद है तो ज़ी5 पर अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर फिल्म केनेडी लॉन्च हो चुकी है। डर, एक्शन और थ्रिल से भरी इस फिल्म में सनी लियोनी और राहुल भट्ट हैं। फिल्म में राहुल भट्ट एक पूर्व पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। साथ ही सनी का किरदार इस फिल्म में एक रहस्यमयी औरत का है, जिसको जानने के लिए आप ये फिल्म ज़ी5 पर जाकर देख सकते हैं।
Rental Family (JioHotstar)
25 में बनी रेंटल फैमिली एक कॉमेडी‑ड्रामा फिल्म है, जिसे Hikari ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ब्रेंडन फ्रेज़र एक अमेरिकन अभिनेता फिलिप वैंडरप्लॉग के किरदार में नजर आते हैं। कहानी टोक्यो में सेट है, जहाँ फिलिप एक रेंटल फैमिली नाम की एजेंसी के लिए काम करते हैं, जो लोगों को रिश्तेदार और दोस्त किराए पर देती है। फिल्म जीवन में दोस्तों और रिश्तों की अहमियत पर आधारित है।
Chatha Pacha: The Ring of Rowdies (Netflix)
स्पोर्ट्स, दोस्ती और एक्शन‑कॉमेडी से भरी है मलयालम फिल्म चाटा पाचा, जिसे नेटफ्लिक्स आप पर देख सकते हैं।आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर हिंदी ऑडियो में देख सकते हैं।
फिल्म में अर्जुन अशोकन एक बहादुर आदमी का रोल निभाते हैं, वहीं रोशन मैथ्यू उनके दोस्त के रूप में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के ऊपर है, जिन्हें WWE स्टाइल की रेसलिंग काफी पसंद है। किसी तरह ये तीनों साथ आकर अपना खुद का रेसलिंग सेंटर चलाते हैं। इस दौरान उन्हें कई परेशानियाँ झेलनी पड़ती हैं। कहानी इसके आस-पास घूमती है।