scorecardresearch

पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा की सफाई! कहा- तकनीकी गड़बड़ी थी, सरकार कर सकती है कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट अचानक हटने और फिर वापस आने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मेटा ने इसे टेक्निकल ग्लिच बताते हुए माफी मांगी है, लेकिन सरकार इस जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आ रही। आखिर पोस्ट क्यों हटी और अब किससे जवाब मांगा जा सकता है?

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर 23 जुलाई 2026 को शेयर किया गया एक वीडियो 28 जुलाई को मेटा (Meta) ने हटा दिया। यह वीडियो 36 दिन तक चले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन के दौरान Gen Z को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का संदेश था।

advertisement

वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा था कि पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर अगले दिन कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया जाएगा। चार दिनों में इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा।

फेसबुक पर दिखा ये मैसेज

वीडियो हटने के बाद फेसबुक पर यह मैसेज दिखा कि पोस्ट की पहुंच किसी कानूनी या सरकारी अनुरोध के कारण सीमित की गई है, न कि फेसबुक के नियमों के उल्लंघन की वजह से।

मेटा का आया जवाब

इंडिया टुडे के पत्रकार पीयूष मिश्रा ने सूत्रों के मुताबिक, बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक पोस्ट हटाए जाने के मामले में मेटा ने सरकार से माफी मांगी है। कंपनी ने इस पोस्ट के हटने की वजह तकनीकी गड़बड़ी (Technical Glitch) बताई है। हालांकि, सरकार ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में मेटा के अधिकारियों को तलब किया जा सकता है।