मिलिए भारत के नए CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से! सेना के इन बड़े बदलावों पर रहेगा इनका फोकस
भारत को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिला है – जनरल एनएस राजा सुब्रमणि। वे तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाकर थिएटर कमांड मॉडल लागू करेंगे और मेक इन इंडिया हथियारों के विकास पर जोर देंगे। उनके अनुभव और पुरस्कार उन्हें देश की सुरक्षा और सैन्य आधुनिकीकरण में नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

भारत को बीते रविवार अपना नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) मिला। जनरल अनिल चौहान के बाद अब जनरल एनएस राजा सुब्रमणि (NS Raja Subramani) को सीडीएस की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें सशस्त्र बलों की भविष्य की स्ट्रक्चर को आकार देने और तीनों सेनाओं - थल सेना, नौसेना और वायु सेना - के बीच तालमेल बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली है।
जनरल सुब्रमणि ने चार्ज संभालते ही कहा कि वे सैन्य मॉडर्नाइजेशन और मेक इन इंडिया हथियारों के डेवलपमेंट पर जोर देंगे। सीडीएस बनने से पहले जनरल सुब्रमणि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार थे और जुलाई 2025 तक सेना के उप प्रमुख के पद पर रहे।
जनरल सुब्रमणि का मिशन
जनरल सुब्रमणि का सबसे बड़ा मिशन भारतीय सशस्त्र सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) में थिएटर कमांड माॅडल लागू करना है, जिससे अलग-अलग डिपार्टमेंट के बीच तालमेल मजबूत हो और Operational Efficiency बेहतर बने।
यह एक तरीका है जिससे सेना, नौसेना और वायु सेना अलग-अलग काम करने के बजाय एक साथ मिलकर एक ही योजना के तहत काम करें। मतलब अगर किसी इलाके में लड़ाई या सुरक्षा का काम करना है, तो तीनों सेनाएं अलग-अलग आदेशों और कमांड्स के बजाय एक ही कमांड के तहत अपने संसाधन (सैनिक, जहाज, हवाई जहाज) और स्ट्रेटजी मिलाकर काम करती है।
जनरल सुब्रमणि को जानिए
जनरल सुब्रमणि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उन्हें 1985 में गढ़वाल राइफल्स के 8वें बटालियन में कमीशन मिला। उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया। 16 गढ़वाल राइफल्स और 168 इन्फैंट्री ब्रिगेड का लीड किया, और भारतीय सेना के स्ट्राइक कोर की कमान भी संभाली।
उनकी सेवा में कई स्टाफ और खुफिया पद शामिल हैं जैसे- कजाकिस्तान में रक्षा संलग्नक (Defense Enclosure), सैन्य खुफिया के डिप्टी डायरेक्टर जनरल, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में प्रशिक्षक, और नॉर्दर्न कमान में चीफ ऑफ स्टाफ।
उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के संयुक्त राज्य कमांड और स्टाफ कॉलेज तथा राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली से भी शिक्षा प्राप्त की। इसके अलावा, किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर्स और मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में एमफिल की डिग्री हासिल की।
जनरल सुब्रमणि को उनके विशेष कार्यों के लिए (Param Vishisht Seva Medal - PVSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM), सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

