scorecardresearch

1 साल में 285% का मल्टीबैगर रिटर्न! ₹60 से कम वाले इस शेयर में आई 10% से ज्यादा की तेजी

स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आई है। मार्च 2026 तिमाही में के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 68.72% बढ़कर 3.02 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1.79 करोड़ रुपये था।

Advertisement
AI Generated Image

ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, Vaxfab Enterprises Ltd के शेयर में आज 10% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बीएसई पर आज यह शेयर 48.05 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और इसने आज अपना इंट्राडे हाई 60 रुपये को टच किया। अंत में यह शेयर आज बीएसई पर 8.17% या 4.13 रुपये चढ़कर 54.68 रुपये पर बंद हुआ।

advertisement

स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आई है। मार्च 2026 तिमाही में Vaxfab Enterprises ने बताया कि इस दौरान उसका नेट प्रॉफिट 68.72% बढ़कर 3.02 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1.79 करोड़ रुपये था।

वहीं कंपनी की बिक्री 176.80% की बड़ी छलांग के साथ 8.83 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो एक साल पहले 3.19 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष FY26 में भी कंपनी ने शानदार ग्रोथ दर्ज की। सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 527.59% बढ़कर 3.64 करोड़ रुपये हो गया, जबकि FY25 में यह 0.58 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की कुल बिक्री 60.41% बढ़कर 94.11 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 58.67 करोड़ रुपये थी।

मल्टीबैगर रिटर्न

इस छोटू शेयर ने निवेशकों को एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 साल में 285 प्रतिशत चढ़ा है।  वहीं पिछले 1 हफ्ते में शेयर 7 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में शेयर 12 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

वहीं पिछले 3 महीने में स्टॉक 25 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 53 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

कंपनी के बारे में 

यह एक ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। कंपनी की शुरुआत साल 1983 में हुई थी। यह मुख्य रूप से कृषि उत्पादों और टेक्सटाइल/कपड़ों के कारोबार में काम करती है। इसके अलावा कंपनी अब इलेक्ट्रिकल उपकरणों और मशीनरी पार्ट्स के बिजनेस में भी विस्तार कर रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।