scorecardresearch

घाटे से मुनाफे में लौटी ये लॉजिस्टिक्स कंपनी! Q4 में दिखी दमदार वापसी - शेयर में हलचल

कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में ₹13.96 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे ₹58.98 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी के बोर्ड ने 30 मई को हुई बैठक में मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी।

Advertisement

लॉजिस्टिक्स सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने मार्च तिमाही में जोरदार वापसी करते हुए कंसोलिडेटेड स्तर पर मुनाफा दर्ज किया है। हालांकि, विदेशी कोयला कारोबार में कमजोरी की वजह से कंपनी की इनकम में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

advertisement

कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में ₹13.96 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे ₹58.98 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी के बोर्ड ने 30 मई को हुई बैठक में मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी।

मार्च तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय घटकर ₹128.25 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले ₹576.52 करोड़ थी। इसके बावजूद परिचालन प्रदर्शन में सुधार दिखा। कंपनी का EBITDA घाटे से निकलकर ₹18.24 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में EBITDA में ₹63.04 करोड़ का नुकसान हुआ था। तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन 4.49% रहा।

पूरे साल मुनाफा बरकरार

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹57.44 करोड़ रहा। हालांकि यह FY25 के ₹121.59 करोड़ से कम है। कंपनी की कुल आय भी घटकर ₹579.65 करोड़ रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹2,292.70 करोड़ थी।

कंपनी ने बताया कि विदेशी कोयला खनन और ट्रेडिंग कारोबार में तेज गिरावट की वजह से रेवेन्यू प्रभावित हुआ। इस सेगमेंट की सालाना आय FY25 के ₹1,208.35 करोड़ से घटकर FY26 में सिर्फ ₹50.24 करोड़ रह गई। मार्च तिमाही में विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के असर से इस कारोबार में निगेटिव रेवेन्यू रिपोर्टिंग भी हुई।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

1) कंपनी ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी (Authorized Share Capital) को 156 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 196 करोड़ रुपये करने का फैसला किया है। इसके तहत अब कंपनी 186 करोड़ इक्विटी शेयर और 10 करोड़ प्रेफरेंस शेयर जारी कर सकेगी। इसके लिए कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) में भी बदलाव किया जाएगा।

2) बोर्ड ने दो बड़ी कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने की भी मंजूरी दी है। पहला- Advent Coal Resources Pte. Ltd. से जुड़ा है, जिसमें कंपनी 78.26% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके बदले सिंधु ट्रेड लिंक करीब 30.04 करोड़ इक्विटी शेयर प्रेफरेंशियल बेसिस पर जारी करेगी। यह पूरी डील शेयर स्वैप के जरिए होगा यानी कैश पेमेंट नहीं किया जाएगा।

दूसरा - Sainik Mining and Allied Services Limited में 50.10% हिस्सेदारी खरीदने का है। इसके बदले कंपनी करीब 9.71 करोड़ Compulsorily Convertible Preference Shares (CCPS) जारी करेगी। ये CCPS बाद में 1:1 रेश्यो में इक्विटी शेयरों में बदल जाएंगे।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।