scorecardresearch

जरूरी काम निपटा लें! जून 2026 में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें राज्यों के हिसाब से पूरी लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक जून 2026 में निजी और सभी सरकारी बैंक अलग-अलग स्टेट में तय पब्लिक हॉलिडे का पालन करेंगे। हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।

Advertisement
AI Generated Image

Bank Holidays in June 2026: अगर जून महीने में आपका बैंक जाने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। इस महीने कई राज्यों में त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और तय वीकेंड छुट्टियों की वजह से बैंक कई दिनों तक बंद रहने वाले हैं। अलग-अलग स्टेट में तय पब्लिक हॉलिडे और वीकेंड छुट्टियों को मिलाकर जून 2026 में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे।

advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक जून 2026 में निजी और सभी सरकारी बैंक अलग-अलग स्टेट में तय पब्लिक हॉलिडे का पालन करेंगे। हालांकि राहत की बात यह है कि बैंक बंद रहने के बावजूद UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: आज से बदल गए पैसों से जुड़े ये नियम! टैक्स, बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड से लेकर UPI तक- आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जून में इस दिन बैंक रहेंगे बंद 

15 जून- यंग मिजो एसोसिएशन (YMA) की स्थापना दिवस के मौके पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। उसी दिन ही भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के कारण भी बैंक हॉलिडे रहेगा।

25 जून- मोहर्रम के कारण विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

26 जून- मोहर्रम के कारण अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

29 जून- संत गुरु कबीर जयंती के अवसर पर भी शिमला में बैंक में कामकाज नहीं होगा

30 जून- वहीं रेमना नी रीजनल पब्लिक हॉलिडे के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड हॉलिडे

RBI के नियम के मुताबिक, सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार को बंद रहते हैं। इनमें 7 जून, 13 जून, 14 जून, 21 जून,  27 जून, 28 जून को बैंक बंद रहेंगे। 

ये खबर पढ़ना ना भूलें: EPFO का बड़ा अभियान शुरू! अटके पीएफ क्लेम और पेंशन विवाद अब तेजी से होंगे हल

सामान्य दिनों में बैंकों का कामकाज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलता है। इसलिए जिन लोगों को चेक जमा करना है, नकद लेनदेन करना है या किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए बैंक ब्रांच जाना है, उन्हें छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से प्लानिंग कर लेनी चाहिए।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे, बिल भर सकेंगे और दूसरे डिजिटल ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।