scorecardresearch

सालभर में दोगुने से ज्यादा बढ़ा इस स्मॉल कैप कंपनी का मुनाफा, अब इस सेक्टर में रखा कदम- स्टॉक ₹50 से कम

मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर ₹54.64 करोड़ पहुंच गया, जबकि Q4FY25 में यह ₹48.10 करोड़ था। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 13.6% की वृद्धि दर्ज की। तिमाही के दौरान कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) ₹0.14 रही।

Advertisement

Stock in Focus: ग्लोब इंटरनेशनल कैरियर्स लिमिटेड के शेयर आज फोकस में हैं। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को खत्म तिमाही के वित्तीय नतीजे शुक्रवार को जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट Q4FY26 में घटकर ₹1.53 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹2.10 करोड़ था। हालांकि, कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली।

advertisement

मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर ₹54.64 करोड़ पहुंच गया, जबकि Q4FY25 में यह ₹48.10 करोड़ था। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 13.6% की वृद्धि दर्ज की। तिमाही के दौरान कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) ₹0.14 रही।

पूरे साल में दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹11.62 करोड़ पहुंच गया, जबकि FY25 में यह ₹5.02 करोड़ था। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी ने 131.5% की बढ़ोतरी दर्ज की।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एंट्री

कंपनी ने FY26 के दौरान अपने कारोबार के विस्तार और टेक्नोलॉजी आधारित पहल पर जोर दिया। इसकी सब्सिडियरी गोविंद कृपा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने OPO Hotels & Resorts के साथ समझौता किया है।

इस करार के तहत जयपुर के महिंद्रा वर्ल्ड सिटी SEZ में 56 कमरों वाले अपस्केल होटल का संचालन 'OPO Premier Marvel' ब्रांड के तहत किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कदम रख दिया है।

ग्लोब इंटरनेशनल कैरियर्स देश की प्रमुख लॉजिस्टिक्स और कार्गो ट्रांसपोर्ट कंपनियों में शामिल है। कंपनी इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और ट्रांसपोर्टेशन सेवाएं उपलब्ध कराती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।