scorecardresearch

जापानी महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में सफर, बताया 14 घंटे की यात्रा में क्या खली कमी?

भारत घूमने आई जापान की कंटेंट क्रिएटर मियु ने पहली बार भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में सफर किया। उन्होंने करीब 14 घंटे की इस यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्रेन की सुविधाओं से खुश नजर आईं मियु को एक चीज ने परेशान भी किया। जानिए पूरा मामला।

Advertisement
Photo Credit: @miu_japan_33m (Instagram)

In Short

  • जापानी कंटेंट क्रिएटर मियु ने पहली बार भारतीय ट्रेन में किया सफर
  • उदयपुर से आगरा तक 14 घंटे की यात्रा का शेयर किया अनुभव
  • ट्रेन की तारीफ के साथ बताई एक कमी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भारत घूमने आई जापान की कंटेंट क्रिएटर मियु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। मियु ने पहली बार भारतीय ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर किया और अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने भारतीय ट्रेन में सफर को आरामदायक और सुरक्षित बताया, लेकिन यात्रा के दौरान एक चीज ने उन्हें काफी परेशान किया। वहीं, उनके वीडियो में 'मिस्ट्री वॉटर' के जिक्र को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

advertisement

दिल्ली से शुरू की भारत की यात्रा

मियु एक महीने के लिए भारत घूमने आई हैं। उन्होंने 29 अक्टूबर को दिल्ली से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद वह राजस्थान के जैसलमेर, जयपुर और उदयपुर घूमने पहुंचीं। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ दिवाली भी मनाई। राजस्थान घूमने के बाद उन्होंने आगरा जाकर ताजमहल देखने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने पहली बार भारतीय ट्रेन में टिकट बुक किया।

14 घंटे के सफर में क्या रही कमी?

मियु ने बताया कि भारतीय ट्रेन में सफर करना उनकी विश लिस्ट का हिस्सा था। उन्होंने उदयपुर से आगरा जाने के लिए 3AC कोच में टिकट बुक किया था। करीब 14 घंटे की इस यात्रा का अनुभव उनके लिए काफी अच्छा रहा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन का 3AC कोच काफी आरामदायक और सुरक्षित था। हालांकि, कोच के अंदर बहुत ज्यादा ठंड होने की वजह से उनकी नींद खुल गई। मियु के मुताबिक, अगर इतनी ठंड नहीं होती तो उनका सफर बिल्कुल परफेक्ट होता।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MIYU (@miu_japan_33m)

राजस्थान की खूबसूरती ने जीता दिल

मियु ने एक अन्य वीडियो में जैसलमेर घूमने का अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह रात में गोल्डन सिटी पहुंची थीं। सुबह जब उनकी आंख खुली तो सामने का खूबसूरत नजारा देखकर उन्हें यकीन नहीं हुआ। वह 6 नवंबर तक वहां रुकीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय खानपान का आनंद लिया और लोगों के रहन-सहन को भी करीब से समझा।

'मिस्ट्री वॉटर' को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मियु ने बताया कि ट्रेन के गेट पर वीडियो बनाते समय अचानक पानी की कुछ बूंदें उनके चेहरे पर आकर गिरीं। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने आशंका जताई कि यह पानी एसी यूनिट से निकला होगा, जबकि दूसरे ने कहा कि ये किसी के कुल्ला करने से आई छींटें हो सकती हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि उत्तर भारत की ट्रेनों में गेट पर खड़े होकर वीडियो बनाने वालों के साथ अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं।

वहीं, एक यूजर ने उन्हें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम जैसी खूबसूरत पहाड़ी जगहों पर घूमने की सलाह दी।

advertisement

मियु की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वह फिलहाल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हैं और वहां की गलियों और घाटों पर घूम रही हैं।