scorecardresearch

Delhi-NCR में दो दिन की बारिश से सड़कें बनीं दरिया, देखें तस्वीरों में हालात

लगातार दो दिनों की भारी बारिश ने दिल्ली-NCR की तैयारियों की पोल खोल दी। नोएडा से गुरुग्राम तक सड़कें पानी में डूब गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। जानिए कहां कितनी बारिश हुई और हर साल जलभराव की यही समस्या क्यों लौट आती है।

Advertisement

In Short

  • नोएडा में 36 घंटे के दौरान 176.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
  • दिल्ली NCR की कई सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक लंबे समय तक ठप रहा।
  • पुराने ड्रेनेज सिस्टम और जाम नालियों ने जलभराव की समस्या और बढ़ा दी।

Delhi NCR Rain: राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में दो दिनों की भारी बारिश ने शहरों की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। नोएडा गाजियाबाद गुरुग्राम फरीदाबाद और सोनीपत में सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह गाड़ियां फंस गईं पेड़ गिर गए बिजली चली गई और ट्रैफिक लंबे समय तक रुका रहा। बारिश के बाद सबसे बड़ी परेशानी जलभराव के रूप में सामने आई।

advertisement
Image Credit: PTI

नोएडा में हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नोएडा में 36 घंटे के दौरान 176.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गाजियाबाद में 14 घंटे में 133.5 मिलीमीटर और दिल्ली में 33 घंटे के भीतर 105 मिलीमीटर बारिश हुई।

Image Credit: PTI

इसके अलावा फरीदाबाद में 49 मिलीमीटर और सोनीपत में 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार पानी बरसने से कई इलाकों की सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगीं।

सड़कों पर फंसी गाड़ियां

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पानी में डूब गई। इससे वाहन चालकों को कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। नोएडा और गाजियाबाद की कई गलियों में इतना पानी भर गया कि छोटी गाड़ियां भी आगे नहीं बढ़ सकीं।

कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा। इसके बाद आसपास के इलाकों में बिजली चली गई। लोगों को ऑफिस और घर पहुंचने में भी काफी समय लगा।

Image Credit: Reuters

घरों तक पहुंचा बारिश का पानी

गुरुग्राम की कई सोसाइटी में बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया। गाजियाबाद के कुछ इलाकों में कच्चे मकानों की दीवारें गिरने से लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Delhi-NCR पर बारिश का कहर, सड़कें बनीं दरिया और रोहिणी में 3 मौतें; देखें तबाही की तस्वीरें

Image Credit: Reuters

नोएडा में भारी बारिश के कारण कई रिहायशी इलाकों में जलभराव हुआ। गाजियाबाद की सड़कों पर बने गड्ढों में भी वाहन फंस गए। कई जगह स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए जबकि कुछ जगह ऑनलाइन क्लासेस लगाई गईं।

ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल

बारिश के बाद पुराना ड्रेनेज सिस्टम अनियोजित निर्माण और नालियों की सफाई न होने जैसी समस्याएं सामने आईं। नालियों के जाम रहने पंपिंग स्टेशन के समय पर काम न करने और जल निकासी के रास्तों पर अतिक्रमण के कारण हालात और खराब हुए।

advertisement
Image Credit: PTI

नोएडा गुरुग्राम और गाजियाबाद जैसे शहर तेजी से बढ़े हैं लेकिन कई जगह बुनियादी व्यवस्था बारिश के दबाव को नहीं संभाल सकी।

सुधार के लिए क्या जरूरी

स्थानीय प्रशासन नगर निगम DDA नोएडा अथॉरिटी गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठे हैं।

Image Credit: PTI

नालियों की समय पर सफाई नए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण अतिक्रमण हटाने और पुराने सिस्टम को बेहतर करने की जरूरत बताई गई है। दो दिन की बारिश ने साफ कर दिया है कि दिल्ली-NCR को जलभराव से बचाने के लिए सभी एजेंसियों को मिलकर लंबे समय की योजना पर काम करना होगा।