scorecardresearch

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पर लाल किले में बनेगा इतिहास, जानिए क्या है इस बार की खास तैयारी

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इस बार लाल किले में एक खास नजारा देखने को मिलेगा। ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के मौके पर पहली बार इसे लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा। इसके साथ ही समारोह में युवा शक्ति और उनकी उपलब्धियों पर भी खास फोकस रहेगा।

Advertisement

In Short

  • पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’
  • साल 2026 में ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर होगा खास आयोजन
  • ओलंपियाड के 19 मेडल विजेता छात्रों समेत कई युवाओं को स्पेशल गेस्ट के रूप में बुलाया जाएगा

80th Independence Day: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इस बार लाल किले में एक खास पहल देखने को मिलेगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा। इस साल ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल भी पूरे हो रहे हैं। इसी मौके को खास बनाने के लिए इसे स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनाया गया है।

advertisement

ANI के मुताबिक, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इस साल के आयोजन में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने को भी खास जगह दी गई है।

पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा ‘वंदे मातरम्’

इस साल के समारोह की सबसे खास बात राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ी है। रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसे पहली बार लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा। साल 2026 में ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे हो रहे हैं और इसी मौके पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में यह खास पहल की जा रही है।

युवा शक्ति पर भी रहेगा फोकस

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवाओं और उनकी उपलब्धियों को भी जगह दी जाएगी। कार्यक्रम में विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवा भारत के योगदान को सामने रखा जाएगा।

साल 2026 में इंटरनेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथेमेटिकल ओलंपियाड में मेडल जीतने वाले 19 छात्रों को समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। इन छात्रों को लाल किले की प्राचीर पर बैठाया जाएगा।

कई युवा स्पेशल गेस्ट के तौर पर होंगे शामिल

समारोह में नेशनल इनोवेशन प्रोग्राम से जुड़े युवा इनोवेटर्स, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के इंटर्न, अलग-अलग योजनाओं से समर्थन पाने वाले स्टार्टअप और पीएम कौशल विकास योजना के तहत ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया जाएगा।

इसके अलावा स्टार्टअप इंडिया सीड फंड से जुड़े स्टार्टअप, MY Bharat Volunteers और NAMASTE, PM AJAY तथा SEED के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। दिल्ली सरकार के स्कूलों से अलग-अलग क्विज और प्रतियोगिताओं के जरिए चुने गए छात्र भी स्पेशल गेस्ट के रूप में समारोह का हिस्सा होंगे।