scorecardresearch

नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट ने बढ़ाया भारत का मान, गौतम अडानी ने AGM में बताई बड़ी उपलब्धि

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने AGM 2026 में एयरपोर्ट कारोबार की बड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में जगह मिली है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में जगह मिली।
  • नवी मुंबई एयरपोर्ट सिर्फ 4 साल से थोड़ा अधिक समय में तैयार हुआ और इसकी सालाना क्षमता 9 करोड़ यात्रियों की है।
  • गौतम अडानी ने AGM 2026 में कहा कि ग्रुप एयरपोर्ट, पावर, डेटा सेंटर और AI आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश कर रहा है।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बुधवार को आयोजित कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में भारत के विकास के लिए एक बड़ा विजन पेश किया। उन्होंने कहा कि ग्रुप पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, पावर, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश कर रहा है।

advertisement

एयरपोर्ट्स पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट कारोबार में कंपनी ने दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। पहली, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन और दूसरी, गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल भवन का शुभारंभ, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

कंपनी के अनुसार, इस साल इन दोनों एयरपोर्ट्स को दुनिया के सात सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में भी जगह मिली। इसके अलावा, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन दिसंबर 2025 में शुरू हुआ, जो भारत के एविएशन सेक्टर के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

यह एयरपोर्ट 9 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता के साथ सिर्फ चार साल से थोड़ा अधिक समय में तैयार किया गया, जिसे विश्व रिकॉर्ड समय माना जा रहा है।

मजबूत रहे FY26 नंबर्स

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में ग्रुप की कुल आय (Revenue) बढ़कर 2.92 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 7.4% अधिक है। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) बढ़कर 94,834 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट डेट-टू-EBITDA अनुपात 3.3 गुना दर्ज किया गया।

वहीं, ग्रुप का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13.9% बढ़कर 46,376 करोड़ रुपये हो गया। गौतम अडानी ने कहा कि FY26 में समूह ने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया, जो भारत के निजी क्षेत्र के कुल नए Capex का 30% से ज्यादा हिस्सा है।