scorecardresearch

इन 2 फार्मा स्टॉक्स पर एक्सपर्ट बुलिश! मिल सकता है मोटी कमाई का मौका - आपका दांव है?

बिजनेस टुडे के शो BTTV Market Opening में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के फार्मा शेयरों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए ग्लोब कैपिटल के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च हेड गौरव शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में फार्मा सेक्टर निवेशकों को दूसरे कई सेक्टर्स के मुकाबले ज्यादा भरोसेमंद और स्थिर विकल्प दे सकता है।

Advertisement
AI Generated Image

Pharma Stocks to BUY: शेयर बाजार में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे माहौल में निवेशकों का रुझान फिर से फार्मा सेक्टर की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है।

बिजनेस टुडे के शो BTTV Market Opening में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर के फार्मा शेयरों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए ग्लोब कैपिटल के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च हेड गौरव शर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में फार्मा सेक्टर निवेशकों को दूसरे कई सेक्टर्स के मुकाबले ज्यादा भरोसेमंद और स्थिर विकल्प दे सकता है।

advertisement

एक्सपर्ट ने बताया कि उनकी पसंदीदा फार्मा कंपनियों में Gland Pharma और Wockhardt है। गौरव शर्मा के मुताबिक, जब बाजार में अनिश्चितता बढ़ जाती है तो फार्मा सेक्टर आमतौर पर बेहतर प्रदर्शन करता है। यही वजह है कि इस समय यह निवेशकों के लिए एक आरामदायक निवेश ऑप्शन बनकर उभर रहा है।

अनिश्चित बाजार में फार्मा सेक्टर बना सहारा

एक्सपर्ट ने कहा कि इस समय पूरे बाजार पर दांव लगाने की बजाय अच्छे और मजबूत शेयर चुनना ज्यादा समझदारी होगी। उनके अनुसार Gland Pharma और Wockhardt ऐसे शेयर हैं जिन्हें निवेश और शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग दोनों के नजरिए से देखा जा सकता है।

Wockhardt में मिल सकता है ज्यादा ट्रेडिंग मौका

हालांकि एक्सपर्ट का दोनों शेयरों को लेकर नजरिया पॉजिटिव है, लेकिन शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए उन्होंने Wockhardt को ज्यादा बेहतर ऑप्शन बताया है।

उनके मुताबिक, Gland Pharma में तेजी पहले ही शुरू हो चुकी है और शेयर मजबूती के संकेत दे रहा है। वहीं Wockhardt अभी उस तरह की तेजी नहीं दिखा पाया है। ऐसे में इसमें आगे चलकर कैच-अप रैली देखने को मिल सकती है, जिससे ट्रेडर्स को बेहतर मौका मिल सकता है।

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए क्या है राय?

गौरव शर्मा का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए Gland Pharma और Wockhardt दोनों अच्छे विकल्प हो सकते हैं। उनका कहना है कि निवेशक मौजूदा स्तरों पर भी इन शेयरों में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।