निफ्टी का टॉप लूजर बना Bajaj Auto का शेयर! इस एक अपडेट के बाद 2.5% से ज्यादा टूटा स्टॉक
बजाज ऑटो का शेयर आज निफ्टी का टॉप लूजर बना है। सुबह 11:42 बजे तक शेयर एनएसई पर 2.69% या 270 रुपये गिरकर 9,755 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 2.48% या 248.65 रुपये गिरकर 9766.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Bajaj Auto Share: बुधवार को शेयर बाजार में जारी अच्छी तेजी के बीच ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) के स्टॉक में 2.5% से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
बजाज ऑटो का शेयर आज निफ्टी का टॉप लूजर बना है। सुबह 11:42 बजे तक शेयर एनएसई पर 2.69% या 270 रुपये गिरकर 9,755 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 2.48% या 248.65 रुपये गिरकर 9766.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
बीएसई पर आज यह शेयर 9,835 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे लो 9,740 रुपये पर टच कर गया है।
इस वजह से आई गिरावट
दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Bajaj Auto Limited और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Bajaj Auto Technology Limited (BATL) के सिस्टम पर रैनसमवेयर साइबर अटैक हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी की तकनीकी टीम, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जरूरी सुरक्षा उपाय और प्रोटोकॉल लागू किए।
कंपनी का कहना है कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस साइबर हमले के प्रभाव को काफी हद तक कंट्रोल करने में सफलता मिली है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
कंपनी ने बताया कि 23 जून 2026 की सुबह लगभग 8 बजे साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें रैनसमवेयर अटैक के कारण कुछ आईटी सिस्टम प्रभावित हुए। कंपनी ने यह भी बताया कि इस घटना की सूचना सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In को भी दे दी गई है।

