Uphar Pandey

Uphar Pandey
पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 20 साल का अनुभव रखने वाले उपहार पांडे, अगस्त 2021 से बिजनेस टुडे टीवी में एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत है।
अपने करियर में इन्होंने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वर्ष 2014 से 2021 तक उन्होंने TV Today Network के असाइनमेंट डेस्क पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इससे पहले 2010 से 2014 तक वे NewsX में एसोसिएट प्रोड्यूसर रहे, जहां उन्होंने असाइनमेंट टीम का नेतृत्व करने के साथ राष्ट्रीय संपादकीय बैठकों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने 2007 से 2010 तक Asian News International (ANI) में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्य किया, जहां न्यूज प्लानिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DD News में प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के रूप में की थी।
बिजनेस समाचारों की गहरी समझ, तेज़ न्यूज़ सेंस और संपादकीय नेतृत्व क्षमता के दम पर उन्होंने वित्तीय बाजार, कॉरपोरेट घटनाक्रम, आर्थिक नीतियों और विशेष समाचार कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में वे बिजनेस और आर्थिक मामलों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों, विश्लेषण और विशेष रिपोर्टिंग पर काम कर रहे हैं।
