
Zerodha, Canva, Downdetector, Blinkit समेत कई प्लेटफॉर्म डाउन! यूजर्स हो रहे परेशान
Blinkit खोलने पर स्क्रीन पर 'Something went wrong. Please try again later' का मैसेज आ रहा था। Canva यूजर्स को '500 Internal Server Error' और नीचे Cloudflare का फुटर दिख रहा था, जो किसी अपस्ट्रीम होस्टिंग या रूटिंग दिक्कत को दिखाता है।

शुक्रवार दोपहर भारत में कई बड़ी ऑनलाइन सर्विस अचानक ठप हो गईं, जिससे डिजाइन टूल्स से लेकर क्विक-कॉमर्स और ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म तक असर दिखा। एक ही समय में Canva, Blinkit, Downdetector, Zerodha, Angel One, Zepto और वेब होस्टिंग सर्विस Hostinger सब बाधित रहे। कई यूजर्स न तो ऑर्डर कर पा रहे थे, न ट्रेड, और न ही यह समझ पा रहे थे कि गड़बड़ी कहां है।
Blinkit खोलने पर स्क्रीन पर 'Something went wrong. Please try again later' का मैसेज आ रहा था। Canva यूजर्स को '500 Internal Server Error' और नीचे Cloudflare का फुटर दिख रहा था, जो किसी अपस्ट्रीम होस्टिंग या रूटिंग दिक्कत को दिखाता है।
Canva ने X पर कहा 'CDN provider, Cloudflare, is experiencing an outage that's impacting Canva…' हम Cloudflare के साथ मिलकर इसे ठीक करने पर काम कर रहे हैं।

खास बात यह रही कि Downdetector, यह ऐसी सर्विस देती है जो आमतौर पर डाउन हुए ऐप या वेबसाइट को ट्रैक करती है, आज खुद ही डाउन हो गई थी। इससे यूजर्स यह तक चेक नहीं कर पा रहे थे कि आखिर किस प्लेटफॉर्म में दिक्कत है और कितनी बड़ी है।
स्थिति तब और बिगड़ी जब Zerodha और Angel One जैसी बड़ी ब्रोकरेज सर्विस में भी लॉग-इन और ट्रेडिंग में दिक्कतें शुरू हो गईं।
X पर कई यूजर्स ने शिकायत की कि वे ऑर्डर प्लेस नहीं कर पा रहे। Zepto पर भी एरर स्क्रीन दिख रही थी, जबकि Hostinger के ग्राहक अपने होस्टेड साइट्स और डैशबोर्ड तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
Cloudflare की तरफ से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कई प्लेटफॉर्म पर एक जैसे '500' एरर दिखने से यह आशंका बढ़ी कि कहीं इंफ्रास्ट्रक्चर-लेवल की दिक्कत तो नहीं हुई है, खासकर उन सर्विस में जो एक जैसी रूटिंग या प्रोटेक्शन लेयर्स पर निर्भर हैं।
फिलहाल कंपनियों ने गड़बड़ी की जड़ पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। कुछ प्लेटफॉर्म पर थोड़ी राहत मिलने की खबर जरूर सामने आ रही है, जबकि कई सेवाएं अब भी प्रभावित हैं।

