scorecardresearch

Bank Holidays March 2026: 3 से 31 मार्च के बीच 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, नोट कर लें डेट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक 3 मार्च से 31 मार्च के बीच बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार भी शामिल है। 

Advertisement
AI Generated Image

March Bank Holidays: मार्च का महीना शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे की 3 मार्च से 31 मार्च के बीच बैंक कुल कितने दिनों के लिए बंद रहेंगे। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक 3 मार्च से 31 मार्च के बीच बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार भी शामिल है। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

ऐसे में अगर आपको भी बैंक जाकर कोई जरूरी काम करवाना है, तो आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि इस महीने बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

3 मार्च 2026

आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन होली (दूसरा दिन)/डोल जात्रा/धुलंडी/होलिका दहन/अट्टुकल पोंगाला होने के कारण बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। देश की अन्य जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

4 मार्च 2026

आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन होली/होली दूसरा दिन-धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन होने के कारण अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। देश की अन्य जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

8 मार्च 2026

इस दिन रविवार होने की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

13 मार्च 2026

आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन चापचर कुट होने के कारण सिर्फ आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। देश की अन्य सभी जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

14 मार्च 2026

महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

15 मार्च 2026

रविवार होने के कारण देशभर में अवकाश रहेगा।

17 मार्च 2026

आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन शब-ए-कद्र होने के कारण सिर्फ जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। देश की अन्य सभी जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

19 मार्च 2026

आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नववर्ष दिवस/साजिबु नोंगमापानबा (चेइराओबा)/पहला नवरात्र होने के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे बैंक बंद रहेंगे। देश की अन्य सभी जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

20 मार्च 2026

आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन ईद-उल-फितर (रमज़ान)/जुमात-उल-विदा होने के कारण जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। देश की अन्य सभी जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

advertisement

21 मार्च 2026

आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन हालांकि इस दिन कोच्चि, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक खुले रहेंगे। देश में अन्य जगहों पर रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमज़ान/सरहुल होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

22 मार्च 2026

इस दिन रविवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

26 मार्च 2026

आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन श्री रामनवमी होने के कारण आइजोल,अहमदाबाद, बेलापुर,चंडीगढ, देहरादून,जयपुर, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पटना,रांची और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। देश की अन्य जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

27 मार्च 2026

आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन श्री राम नवमी (चैते दसैन) के चलते भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।देश की अन्य जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

28 मार्च 2026

इस दिन चौथे शनिवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

29 मार्च 2026

रविवार होने के कारण देशभर में अवकाश रहेगा।

31 मार्च 2026

आरबीआई के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक इस दिन महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयन्ती होने के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर ,नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे। देश की अन्य जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

advertisement