
Vivo S2 FE और Vivo V80 की भारत में एंट्री 6 अक्टूबर को, लॉन्च से पहले सामने आईं कई बड़ी खूबियां
वीवो 6 अक्टूबर को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इनके डिजाइन और कई खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। इनमें बड़ी बैटरी, दमदार डिस्प्ले और कैमरा सेटअप पर खास फोकस रहेगा। जानिए दोनों फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है।

In Short
- Vivo S2 FE और Vivo V80 भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे।
- Vivo V80 में 7200mAh बैटरी, 90W FlashCharge और 144Hz OLED डिस्प्ले मिलेगा।
- Vivo V80 की शुरुआती कीमत 63,000 रुपये होने का दावा, कंपनी ने अभी कीमत कन्फर्म नहीं की।
वीवो भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी Vivo S2 FE और Vivo V80 को 6 अक्टूबर को भारतीय बाजार में पेश करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी दोनों फोन को टीज करना शुरू कर चुकी है, जिससे इनके डिजाइन और कई अहम फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। Vivo V80 के ज्यादातर प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं, जबकि Vivo S2 FE के बारे में अभी सीमित जानकारी ही उपलब्ध है।
इसके अलावा ऐसी चर्चा भी है कि Vivo X Fold 6 को भी 6 अक्टूबर के लॉन्च लाइनअप में शामिल किया जा सकता है।
Vivo S2 FE में क्या होगा खास?
वीवो ने कन्फर्म किया है कि Vivo S2 FE में OriginOS मिलेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को खास तौर पर युवा यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश कर रही है। फोन में डिजाइन और फंक्शनैलिटी पर खास फोकस रहने की उम्मीद है।
कंपनी के मुताबिक, इसमें वीवो की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी क्षमता देखने को मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी ने फोन में इमर्सिव डिस्प्ले और स्लिम प्रोफाइल मिलने की बात भी टीज की है। फोन को सोशल मीडिया इस्तेमाल और कंटेंट क्रिएशन को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
प्रमोशनल मैटेरियल में फोन के लिए “My New Story” टैगलाइन दिखाई गई है। इसके रियर पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा। Vivo S2 FE की बिक्री Flipkart, Vivo India के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए होगी। फोन की बाकी जानकारी 6 अक्टूबर को सामने आएगी।
Vivo V80 में मिलेगा 144Hz OLED डिस्प्ले
Vivo V80 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले में 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में Zeiss ब्रांडेड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Night Telephoto कैमरा और Zeiss वाइड-एंगल शूटर शामिल होगा। सेल्फी के लिए 92 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का Group Selfie कैमरा मिलेगा।

7,200mAh की बड़ी बैटरी
Vivo V80 कंपनी की V-Series का पहला फोन होगा, जो Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। इसमें 7,200mAh की बैटरी मिलेगी, जो 90W FlashCharge सपोर्ट करेगी।
कितनी हो सकती है Vivo V80 की कीमत?
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर दावा किया है कि Vivo V80 की भारत में शुरुआती कीमत 63,000 रुपये हो सकती है। लीक के मुताबिक, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 63,000 रुपये, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 70,000 रुपये और 8GB RAM व 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 80,000 रुपये हो सकती है।
हालांकि, वीवो ने अभी इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

