अब नहीं खोएगा एयरपोर्ट पर बैगेज! गूगल के साथ मिलकर इस एयरलाइन ने शुरू की नई स्मार्ट सुविधा
इस सुविधा का उद्देश्य यात्रियों के सफर को ज्यादा सुविधाजनक बनाना है। अब ये एयरलाइन अपने बैगेज रिकवरी प्रोसेस में Find Hub से जनरेट किए गए लोकेशन लिंक को भी स्वीकार करेगी, जिससे खोए या देरी से पहुंचे सामान को ढूंढने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और आसान हो सकेगी।

ऐसे कई यात्री हैं जिनका सामान (बैगेज) फ्लाइट से यात्रा करने के दौरान खो जाता है और फिर वो सामान मिलने में देरी होती है। यात्रियों की ऐसी ही शिकायतों के समाधान के लिए टर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines) ने Google के साथ पार्टनरशिप किया है। इस पहल के तहत एयरलाइन Google के नए Find Hub 'Share Item Location' फीचर की लॉन्च पार्टनर बनी है।
इस सुविधा का उद्देश्य यात्रियों के सफर को ज्यादा सुविधाजनक बनाना है। अब टर्किश एयरलाइंस अपने बैगेज रिकवरी प्रोसेस में Find Hub से जनरेट किए गए लोकेशन लिंक को भी स्वीकार करेगी, जिससे खोए या देरी से पहुंचे सामान को ढूंढने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और आसान हो सकेगी।
इस साझेदारी के तहत जिन यात्रियों के बैग में Find Hub के साथ काम करने वाला ट्रैकर टैग या नेटवर्क एक्सेसरी लगी होगी, वे Find Hub ऐप से सीधे अपने बैग की लोकेशन का एक सुरक्षित लिंक बना सकेंगे। इसके बाद यात्री इस लिंक को Turkish Airlines के बैगेज प्रतिनिधि के साथ शेयर कर सकते हैं।
इससे एयरलाइन की टीम को बैग की सटीक लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी, जिससे खोए या देरी से पहुंचे सामान को जल्दी ढूंढने और यात्रियों तक वापस पहुंचाने की प्रक्रिया और तेज व आसान हो जाएगी।
टर्किश एयरलाइंस के ग्राउंड ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट मेहमत यिलदिरिम (Mehmet Yildirim) ने कहा कि Google की एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे Find Hub को अपने सिस्टम के साथ जोड़ने के बाद टर्किश एयरलाइंस दुनिया की उन कुछ एयरलाइंस में शामिल हो गई है जो अपने यात्रियों को आधुनिक बैग रिकवरी सुविधाएं प्रदान करती हैं।
यात्रियों के पास होगा पूरा कंट्रोल
Google के इस Find Hub के नए फीचर का इस्तेमाल पूरी तरह से यात्रियों के कंट्रोल में होगा। यात्री जब चाहें ऐप के जरिए लोकेशन शेयरिंग को बंद कर सकते हैं। इसके साथ ही लिंक खुद ब खुद 7 दिन के अंदर एक्सपायर हो जाता है। एक बार सामान उसके मालिक तक पहुंच जाए तो उसके बाद शेयरिंग खुद ही डिसेबल हो जाती है।
इतना ही नहीं, लोकेशन से जुड़ा सारा डेटा एन्क्रिप्टेड होता है, जिससे यात्रियों की जानकारी हर समय सुरक्षित रहती है। गूगल के इंजीनियरिंग ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट एरिक के (Erik Kay) बताते हैं कि एंड्रॉयड यूजर्स को Find Hub एक काफी अच्छा अनुभव देता है, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म का ओपन इकोसिस्टम लोगों को काफी स्वतंत्रता देता है और एक अरब से ज्यादा उपकरणों के विस्तारित नेटवर्क की सुविधा देता है। इससे वे अपनी गुम हुई चीजों को कहीं भी ढूंढ सकते हैं।

