scorecardresearch

Tim Cook ने किया स्टोर का उद्धाटन, Apple के दीवानों ने ली सेल्फी

Apple के CEO, Tim Cook आज Mumbai में देश के पहले स्टोर पर पहुंचे। स्टोर पर पहुंचने के बाद Tim Cook का Apple के कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

Tim Cook के अलावा Apple के दूसरे अधिकारी भी वहां मौजूद थे। टिम कुक ने ताली बजाकर कर्मचारियों और ग्राहकों का स्वागत किया। टिम कुक का जोश देखने लायक था। एप्पल ने पहली बार मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में इस तरह का शानदार स्टोर खोला है। कई ग्राहक टिम कुक के साथ सेल्फी खिंचाते हुए भी देखे गए। 

advertisement
Tim Cook ने किया उद्धाटन, Apple के दीवानों ने ली सेल्फी

ग्रीन एनर्जी से चलेगा स्टोर
एप्पल का ये स्टोर काफी खास होगा। ऐपल स्टोर काफी खास होगा, क्योंकि ये पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा। कंपनी की ओर से इसके लिए सोलर पैनल भी लगाए गए हैं। एपल द्वारा बयान में भी कहा गया है कि ये स्टोर पूरी तरह से कार्बन न्यूट्रल होगा।

एपल स्टोर का डिजाइन
Apple BKC का डिजाइन भी काफी खास है। इसमें 4.50 लाख टिंबर एलिमेंट्स यूज किए गए हैं, जो इसके लुक में चार चांद लगा रहा है। साथ ही ग्लास का भी काफी अच्छा इस्तेमाल किया गया है।