scorecardresearch

ChatGPT का नया Premium Plan लॉन्च, अब 5 गुना ज्यादा AI यूज कर सकेंगे यूजर्स, जानें कीमत

ओपनएआई ने चैटजीपीटी बिजनेस यूजर्स के लिए ऐसा नया ऑप्शन पेश किया है, जो चुनिंदा कर्मचारियों को ज्यादा एआई यूसेज देगा। खास बात यह है कि कंपनियों को पूरी टीम का प्लान बदलने की जरूरत नहीं होगी। जानिए प्रीमियम सीट में क्या मिलेगा, कीमत कितनी है और किसे ज्यादा फायदा होगा।

Advertisement

In Short

  • प्रीमियम सीट में स्टैंडर्ड के मुकाबले 5 गुना ज्यादा एआई यूसेज मिलेगा।
  • मंथली बिलिंग पर कीमत 125 डॉलर, जबकि एनुअल बिलिंग पर 100 डॉलर प्रति यूजर प्रति माह होगी।
  • पहले 10,000 एलिजिबल कस्टमर्स को अधिकतम 500 डॉलर तक वर्कस्पेस क्रेडिट मिल सकता है।

ओपनएआई ने चैटजीपीटी बिजनेस इस्तेमाल करने वाली कंपनियों के लिए नया प्रीमियम सीट ऑप्शन पेश किया है। इसे खासतौर पर उन कर्मचारियों के लिए बनाया गया है, जिनका काम चैटजीपीटी पर ज्यादा निर्भर रहता है और जिन्हें बड़े या कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट के लिए ज्यादा एआई यूसेज की जरूरत पड़ती है। कंपनी का कहना है कि इससे बार-बार यूसेज लिमिट आने की परेशानी कम होगी। ऐसे में जानते हैं कि प्रीमियम सीट में स्टैंडर्ड के मुकाबले क्या बदलेगा, इसकी कीमत कितनी होगी और कंपनियां इसका इस्तेमाल कैसे कर सकेंगी।

advertisement

स्टैंडर्ड से 5 गुना ज्यादा मिलेगा यूसेज

चैटजीपीटी बिजनेस के प्रीमियम सीट में स्टैंडर्ड सीट के मुकाबले 5 गुना ज्यादा यूसेज मिलेगा। इसके साथ पांच घंटे वाली यूसेज लिमिट भी नहीं रहेगी। यूसेज हर हफ्ते तय तरीके से रीसेट होगा, जिससे ज्यादा काम करने वाले यूजर्स अपने बड़े प्रोजेक्ट बिना बार-बार रुकावट के जारी रख सकेंगे। ओपनएआई के मुताबिक, यह ऑप्शन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बिजनेस डेटा एनालिसिस, मार्केटिंग कैंपेन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट या कस्टमर एक्सपीरियंस जैसे कामों में चैटजीपीटी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: होटल, रेस्टोरेंट और ट्रिप प्लानिंग… Google Maps में आए नए AI फीचर्स, हिंदी में भी पूछ सकेंगे सवाल

जरूरत पड़ने पर अलग से क्रेडिट्स भी खरीद सकेंगी कंपनियां

अगर कंपनियों को अतिरिक्त एआई कैपेसिटी की जरूरत पड़ती है तो वे शेयर्ड वर्कस्पेस क्रेडिट्स भी खरीद सकेंगी। इन क्रेडिट्स को वर्कस्पेस ओनर मैनेज करेगा। इससे कंपनियों को ज्यादा यूसेज की जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कैपेसिटी लेने का ऑप्शन मिलेगा।

एक ही वर्कस्पेस में स्टैंडर्ड और प्रीमियम सीट\

ओपनएआई ने कंपनियों को एक ही चैटजीपीटी बिजनेस वर्कस्पेस में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दोनों तरह की सीट रखने की सुविधा दी है। एडमिन जरूरत के हिसाब से किसी कर्मचारी की सीट अपग्रेड कर सकता है या प्रीमियम सीट किसी दूसरे यूजर को रीअसाइन कर सकता है। इसके साथ यूसेज, बिलिंग और स्पेंड लिमिट को भी एक ही जगह से मॉनिटर और मैनेज किया जा सकेगा।

हर कर्मचारी के लिए प्रीमियम लेना जरूरी नहीं

इस नए सिस्टम में कंपनियों को पूरी टीम को महंगे प्रीमियम टियर पर शिफ्ट करने की जरूरत नहीं होगी। जिन कर्मचारियों का एआई वर्कलोड ज्यादा है, उन्हें प्रीमियम सीट दी जा सकती है, जबकि बाकी कर्मचारी स्टैंडर्ड सीट पर काम जारी रख सकते हैं। इससे कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से एआई एक्सेस दे सकेंगी।

प्रीमियम सीट के लिए कितने पैसे देने होंगे?

प्रीमियम सीट की कीमत मंथली बिलिंग पर 125 डॉलर प्रति यूजर प्रति माह होगी। एनुअल बिलिंग चुनने पर इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति यूजर प्रति माह रहेगी। वहीं स्टैंडर्ड सीट की कीमत मंथली बिलिंग में 25 डॉलर और एनुअल बिलिंग में 20 डॉलर प्रति यूजर प्रति माह बनी रहेगी।

शुरुआती कस्टमर्स को मिलेगा 500 डॉलर तक क्रेडिट

advertisement

ओपनएआई ने शुरुआती एलिजिबल कस्टमर्स के लिए लिमिटेड टाइम ऑफर भी रखा है। पहले 10,000 एलिजिबल चैटजीपीटी बिजनेस कस्टमर्स को हर जोड़ी गई प्रीमियम सीट पर 100 डॉलर के वर्कस्पेस क्रेडिट्स मिल सकते हैं। यह फायदा अधिकतम पांच सीट तक मिलेगा, यानी कुल 500 डॉलर तक के क्रेडिट्स मिल सकते हैं। इसके लिए वर्कस्पेस ओनर को अपने चैटजीपीटी बिजनेस वर्कस्पेस ओनर अकाउंट से जुड़े ईमेल एड्रेस के जरिए वेटलिस्ट जॉइन करनी होगी। यह प्रमोशन 20 अगस्त को खत्म होगा। कुछ कस्टमर्स को प्रीमियम सीट आम तौर पर उपलब्ध होने से पहले अर्ली एक्सेस भी मिल सकता है।