scorecardresearch

15% से ज्यादा उछाल ₹30 से कम वाला ये शेयर! SpaceX से मिला है बड़ा कॉन्ट्रैक्ट - इस दिन आएंगे Q1FY27 के नतीजे

बीएसई पर आज यह शेयर 22.95 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 25.80 रुपये को टच कर लिया है। खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 10:56 बजे तक 9.72% या 2.18 रुपये चढ़कर 24.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
AI Generated Image

मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के बीच आईटी टेक कंपनी, Blue Cloud Softech Solutions Ltd के शेयर में आज 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 

बीएसई पर आज यह शेयर 22.95 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 25.80 रुपये को टच कर लिया है। खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 10:56 बजे तक 9.72% या 2.18 रुपये चढ़कर 24.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

advertisement

क्यों है शेयर में तेजी?

इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा बीते सोमवार को दी गई एक बड़ी जानकारी है जिसमें कंपनी ने बताया था कि उसकी पूरी तरह स्वामित्व वाली अमेरिकी सब्सिडियरी Blue Cloud Softech Solutions Ltd - USA (BCSSL-USA) ने SpaceX International Ltd, MY के साथ Statement of Work (SOW) No. 1 साइन किया है।

यह समझौता 9 जुलाई 2026 को दोनों कंपनियों के बीच हुए Master Services Agreement के तहत किया गया है। इसके तहत 18 महीने की अवधि में कम से कम 15 करोड़ डॉलर (USD 150 million) का कॉन्ट्रैक्चुअल कमिटमेंट है। इस प्रोजेक्ट के तहत BCSSL-USA SpaceX के लिए AI इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी, टेलीकम्युनिकेशन और डेटा सेंटर सॉल्यूशंस तैयार, इंटीग्रेट, सुरक्षित और संचालित करेगी।

कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू में AI Infrastructure के लिए 7 करोड़ डॉलर, Cybersecurity के लिए 2.5 करोड़ डॉलर, Telecommunications के लिए 2.5 करोड़ डॉलर और Data Centre Solutions के लिए 3 करोड़ डॉलर शामिल हैं। काम को पांच चरणों में पूरा किया जाएगा और छह तिमाही बिलिंग पीरियड होंगे। शुरुआत असेसमेंट और डिजाइन से होगी, जबकि छठी तिमाही से मैनेज्ड ऑपरेशंस शुरू होंगे।

इस दिन आएंगे जून तिमाही के नतीजे

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स आगामी शुक्रवार 14 अगस्त को Q1 FY27 यानी जून तिमाही के नतीजों को जारी करने के लिए बैठक करेंगे।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।