इस स्मॉल कैप कंपनी को महाराष्ट्र सरकार से मिला ₹740 करोड़ का बड़ा ऑर्डर! शेयर में आई 4% तक की तेजी
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के शेयर में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार से दो बड़े वर्क ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है। इन प्रोजेक्ट्स के तहत पुणे और नागपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर नेटवर्क से जुड़े काम किए जाएंगे।

Stock in Focus: 873.39 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड (Krystal Integrated Services Limited) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है।
सुबह 11:08 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 3.86% या 23.25 रुपये चढ़कर 625.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 3.80% या 22.90 रुपये की तेजी के साथ 625.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने LC Infra Projects Private Limited (LIPPL) के साथ मिलकर महाराष्ट्र सरकार से दो बड़े वर्क ऑर्डर हासिल किए हैं।
ये ऑर्डर महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग, महाराष्ट्र अर्बन डेवलपमेंट मिशन डायरेक्टोरेट और स्वच्छ महाराष्ट्र मिशन (U) 2.0 की ओर से दिए गए हैं। इनका काम महाराष्ट्र के पुणे और नागपुर रेवेन्यू डिवीजन में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), I&D और सीवर नेटवर्क को EPC आधार पर विकसित करना है।
दोनों ऑर्डर की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू ₹740.06 करोड़, GST समेत है। इस कंसोर्टियम में Krystal Integrated Services की 40% हिस्सेदारी है, जो करीब ₹296.03 करोड़ बैठती है। दोनों कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 2 साल है। कंसोर्टियम का नाम “LC Infra – Krystal Consortium” है, जिसमें LIPPL लीड मेंबर और Krystal Integrated Services टेक्निकल मेंबर है।
कंपनी ने आगे बताया कि इस ऑर्डर की कुल वैल्यू ₹160.12 करोड़, जिसमें Krystal Integrated Services की 40% हिस्सेदारी ₹64.05 करोड़ है। इस प्रोजेक्ट के तहत पुणे रेवेन्यू डिवीजन में 5 MLD या उससे ज्यादा क्षमता वाले STP वाले शहरी निकायों के लिए STP, I&D और सीवर नेटवर्क का विकास किया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए कंसोर्टियम को 2 साल का समय दिया गया है।
कंपनी के बारे में
कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक Krystal Integrated Services Ltd देश की प्रमुख इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज (IFMS) कंपनियों में से एक है। कंपनी हेल्थकेयर, एजुकेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में टिकाऊ और टेक्नोलॉजी-आधारित सर्विस देती है।

