scorecardresearch

Motorola का नया 5G फोन लॉन्च! 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, पहली सेल में ₹3,000 की छूट

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Edge 70 Neo लॉन्च कर दिया है। फोन में बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने शुरुआती सेल के लिए खास डिस्काउंट का भी ऐलान किया है। लेकिन ₹40,999 की कीमत पर यह फोन कितना दमदार विकल्प साबित हो सकता है? जानिए इसके फीचर्स, सेल डेट और ऑफर्स।

Advertisement
Motorola Edge 70 Neo
Motorola Edge 70 Neo

In Short

  • Motorola Edge 70 Neo भारत में ₹40,999 की कीमत पर लॉन्च, शुरुआती सेल में ₹3,000 की छूट।
  • फोन में 6.8 इंच की 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी दी गई है।
  • Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ 50MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Motorola Edge 70 Neo Launch: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत ₹40,999 रखी है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। खास बात यह है कि शुरुआती सेल में ग्राहकों को ₹3,000 का डिस्काउंट भी मिलेगा।

advertisement

Motorola Edge 70 Neo की कीमत और सेल

Motorola Edge 70 Neo को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹40,999 है।

फोन की बिक्री 1 दिसंबर से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। 1 से 10 दिसंबर तक ₹3,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद प्रभावी कीमत ₹37,999 होगी।

यह फोन Light Pink, Light Blue, Deep Green और Light Green कलर में उपलब्ध होगा।

144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.8 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i मिलता है। फोन में IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Motorola Edge 70 Neo में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और LPDDR5X RAM दी गई है।

यह Android 16 पर चलता है। कंपनी ने तीन Android OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। गेमिंग के दौरान गर्मी नियंत्रित करने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है।

कैमरा कितना दमदार?

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony Lytia 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

7000mAh बैटरी और चार्जिंग

इस फोन में 7000mAh बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि सीमित इस्तेमाल में यह 53 घंटे तक चल सकती है।

फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC और Google Gemini वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

हालांकि, ₹40,999 की कीमत पर केवल 128GB स्टोरेज और 2MP सेकेंडरी कैमरा कुछ ग्राहकों को निराश कर सकते हैं।