Advertisement
एथेनॉल से चलने वाली Toyota Innova लॉन्च, जानिए क्या बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
नई दिल्ली,UPDATED: Nov 26, 2026 13:51 IST
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की नई Innova HyCross Flex Hybrid Electric Car के लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया। टोयोटा की यह नई कार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी से लैस है, जो E20 से E85 तक के एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर चल सकती है। भारत में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने और पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में यह एक अहम कदम है। नितिन गडकरी लंबे समय से एथेनॉल और ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की वकालत करते रहे हैं। देखिए टोयोटा के लॉन्च कार्यक्रम में नितिन गडकरी का पूरा संबोधन।
