scorecardresearch

सुबह-सुबह आया सिर्फ एक ईमेल और छिन गई हजारों की नौकरी, मेटा ने कहा- 'सामान उठाओ और घर जाओ'

बिजनेस टुडे रिपोर्ट के मुताबिक, यह ईमेल सुबह भेजा गया था। इसमें कंपनी ने कहा कि यह फैसला Meta को और ज्यादा एफिशिएंट बनाने के लिए लिया गया है। यानी कंपनी अपने खर्च कम करना चाहती है और साथ ही AI जैसे नए सेक्टर में बड़े निवेश पर फोकस कर रही है। 

Advertisement
AI Generated Image

Meta Layoff: मेटा में एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है। 20 मई की सुबह हजारों कर्मचारियों को अचानक एक ईमेल मिला, जिसमें साफ शब्दों में लिखा था - दुर्भाग्य से कंपनी में आपका रोल खत्म कर दिया गया है। यही एक लाइन कर्मचारियों के लिए पैरों तले जमीन खिसकने से कम नहीं थी। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

बिजनेस टुडे रिपोर्ट के मुताबिक, यह ईमेल सुबह भेजा गया था। इसमें कंपनी ने कहा कि यह फैसला Meta को और ज्यादा एफिशिएंट बनाने के लिए लिया गया है। यानी कंपनी अपने खर्च कम करना चाहती है और साथ ही AI जैसे नए सेक्टर में बड़े निवेश पर फोकस कर रही है। 

ईमेल में कर्मचारियों को बताया गया कि अब वे नॉन-वर्किंग नोटिस पीरियड पर रहेंगे। इसका मतलब यह है कि नौकरी खत्म होने तक उन्हें सैलरी और बाकी फायदे मिलते रहेंगे, लेकिन उनसे कोई काम नहीं कराया जाएगा। उसी दिन उनका ऑफिस बैज और Meta के इंटरनल सिस्टम का एक्सेस भी बंद कर दिया गया। कंपनी ने यहां तक कहा कि अगर कोई कर्मचारी उस समय ऑफिस में मौजूद है, तो वह अपना सामान लेकर घर चला जाए।

 नौकरी छूटने के बाद भी मिलेगी कई सुविधा

Meta ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि टर्मिनेशन डेट तक उनकी पूरी सैलरी, बेनिफिट सहित अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी। इसके अलावा नौकरी ढूंढने में मदद के लिए कंपनी तीन महीने तक जॉब खोजने में हेल्प करेगी।

नौकरी छोड़ने पर मिलने वाले पैकेज की बात करें तो मेटा अपने कर्मचारियों को 16 हफ्तों की बेस Severance Pay देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कर्मचारी ने कंपनी में जितने साल काम किया है, उसके हिसाब से उसे हर साल पर दो हफ्ते की अतिरिक्त रकम भी मिलेगी। साथ ही 18 महीने तक हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम देने की भी बात कही गई है। 

सबसे ज्यादा चिंता उन कर्मचारियों की है जिनका वीजा Meta स्पॉन्सर कर रही थी। कंपनी ने ऐसे कर्मचारियों के लिए अलग इमिग्रेशन गाइडेंस देने की बात कही है और उन्हें एलुमनी पोर्टल के जरिए मदद लेने को कहा गया है। 

कंपनी एआई पर करेगी फोकस

इससे पहले Meta ने संकेत दिए थे कि वह अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स में करीब 10% कटौती करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले से लगभग 8,000 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कंपनी 7,000 से ज्यादा कर्मचारियों को AI से जुड़े रोल्स में शिफ्ट भी कर रही है। 

advertisement